एशिया के सबसे बड़े साहित्य उत्सव में व्याख्यान देंगे प्रो. महासिंह पूनिया

25 से 28 सितंबर तक पटना, बिहार में आयोजित होगा महोत्सव।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 13 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस हिंदी विभाग के अध्यक्ष व जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान व लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया साहित्य अकादमी, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में, बिहार सरकार के सहयोग से 25 से 28 सितंबर 2025 तक पटना, बिहार में आयोजित होने वाले एशिया के सबसे बड़े उन्मेष अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के तीसरे संस्करण में हरियाणा राज्य की तरफ से व्याख्यान देंगे।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि साहित्य अकादमी भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारत की प्रमुख साहित्यिक संस्था है, जो इसके द्वारा मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं में भारतीय साहित्य को बढ़ावा देती है। इस महोत्सव में देश-विदेश के लगभग 600 लेखक, विद्वान, आलोचक, अनुवादक और प्रतिष्ठित हस्तियाँ भाग लेंगी। यह महोत्सव सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, गांधी मैदान रोड, पश्चिम गांधी मैदान, मुरादपुर, पटना, बिहार में 25 से 28 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान, 28 सितंबर को भारत में लोककथाओं, जादू और शहरी वास्तविकता से वियोग पर एक सत्र आयोजित किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांझी उत्सव में लोक सांस्कृतिक प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण का केन्द्र

Sat Sep 13 , 2025
लोक पारम्परिक पुरातन वस्तुओं का दर्शक करेंगे अवलोकन। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक : वर्तमान दौर में लोक सांस्कृतिक परम्पराएं धीरे-धीरे समाप्ति की ओर अग्रसर हैं। इस दौर में विरासत हेरिटेज विलेज तथा एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया लोक सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवंत करने और युवा पीढ़ी से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास […]

You May Like

Breaking News

advertisement