आजमगढ़ : दरवाजा बंद कराने का आरोप, पीड़ित ने SDM से लगाई गुहार

आजमगढ़। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम हीरापट्टी में दबंगई का मामला सामने आया है। गांव निवासी अजय कुमार प्रजापति ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के पश्चिमी तरफ बने आरसीसी दरवाजे को कुछ लोगों द्वारा जबरन बंद कराया जा रहा है।
पीड़ित अजय कुमार के अनुसार, सुबह के समय सुंदर यादव और संजय यादव पुत्र नारायण यादव ने दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। विरोध करने पर विपक्षीगण मारपीट पर आमादा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मजबूरन पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बावजूद विपक्षी नहीं माने और दरवाजा बंद कराने का प्रयास करते रहे। पीड़ित का कहना है कि इस घटना से उन्हें और उनके परिवार को भारी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पीड़ित अजय कुमार ने पूरे मामले को लेकर उपजिलाधिकारी सदर आजमगढ़ को लिखित प्रार्थना-पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशेष परिस्थितियों में समर्पण एवं सहयोग का नाम है स्काउट गाइड - पुरूषोतम यादव

Tue Jan 27 , 2026
विशेष परिस्थितियों में समर्पण एवं सहयोग का नाम है स्काउट गाइड = पुरूषोतम यादव=सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम दिन निकली जागरूकता रैली।सगड़ी (आजमगढ़ ): श्री के एन सिंह महिला पीजी कालेज जीयनपुर में सोमवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा […]

You May Like

advertisement