केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा रितिका ने महाराज जी के जीवन और उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों से बच्चों को अवगत कराया। इस अवसर पर बच्चों ने मधुर स्वर में बहुत ही प्यारा गीत गाया। स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का तेजस्वी व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। हमें उनके द्वारा दिखाए गए सतमार्ग पर चलने की चेष्टा करनी चाहिए। हम सभी ऐसी कामना करते हैं ईश्वर उन्हें स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। इस अवसर पर कविता, वंदना, ममता, जाह्नवी, रंजना, मनीषा और रमा आदि अध्यापिकाएं भी मौजूद रही।
जयराम पब्लिक स्कूल में कामना करते हुए टीचर एवं विद्यार्थी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में ध्वजारोहण एवं हनुमत पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ उत्सव

Fri Mar 29 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पूर्व मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा व पूर्व सांसद सुशील गुप्ता सहित ट्रस्टी व अनेकों श्रद्धालु हुए शामिल। कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में देशभर में फैली श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी तथा संत महापुरुषों के सानिध्य में विद्वान […]

You May Like

Breaking News

advertisement