एसवीएसयू में बनेगी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन ने अडानी विल्मार से सीएसआर के अंतर्गत अर्जित किए 28 लाख रुपए।

पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 8 अप्रैल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन ने अडानी विल्मार से सीएसआर के अंतर्गत 28 लाख रुपए अर्जित किए हैं। फॉउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह ने मंगलवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को 28 लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसएसआईएफ निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। यह राशि शिक्षा और समाज उत्थान पर खर्च होगी। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम की प्रेरणा से यह राशि विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी। सीईओ गौरव सिंह ने बताया कि सीएसआर में मिली 28 लाख रुपए की राशि से गुरुग्राम जिला प्रशासन के साथ मिल कर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट बनाई जाएगी। यह यूनिट प्रोजेक्ट तैयार करने से लेकर उसकी स्वीकृति तथा क्रियान्वयन तक सब काम करेगी। इससे श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को स्वावलंबन मिलेगा तथा सीएसआर प्रोजेक्ट की कुशलता बढ़ाने में मदद मिलेगी। गौरव सिंह ने कहा कि हम कॉर्पोरेट की समाज कल्याण में भूमिका बढ़ाने को लेकर कृतसंकल्प हैं। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने भी इस उपलब्धि के लिए सीईओ गौरव सिंह को बधाई दी। गौरव सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 25 लाख रुपए की राशि खर्च करके पौधारोपण भी किया जा चुका है। साथ ही इन्क्यूबेशन सेंटर के लिए भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को चेक सौंपते फॉउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत के अध्यात्म एवं संस्कृति की विश्व में पहचान : स्वामी ज्ञानानंद महाराज

Wed Apr 8 , 2026
कुरुक्षेत्र आस्था, इतिहास और संघर्ष की जीवंत धरोहर : पद्मश्री प्रो. रघुवेन्द्र तंवर।गीता में मानव जीवन के प्रत्येक द्वंद्व का समाधान :प्रो. सोमनाथ सचदेवा।भारतीय इतिहास में स्थान और काल के संयोजन को समझना भी बेहद जरूरी : डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री।विश्व के महान दार्शनिकों ने ली गीता से शिक्षा : […]

You May Like

Breaking News

advertisement