Uncategorized

पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देने हेतु फिरोजपुर मंडल में जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ

“पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देने हेतु फिरोजपुर मंडल में जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ।”

(पंजाब) फिरोजपुर 12 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों को पेपरलेस यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी श्रेणियों के यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के उपयोग के लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

अभियान के अंतर्गत टिकट चेकिंग स्टाफ एवं ओबीएचएस स्टाफ को विशेष आर्म बैंड उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर पेपरलेस यात्रा से संबंधित संदेश लिखे हुए हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों में डिजिटल माध्यम से टिकट बुकिंग को बढ़ावा देना तथा कागज की खपत को कम कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन में यह पहल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में लागू की जा रही है। फिरोजपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे डिजिटल टिकटिंग सुविधाओं जैसे स्टेशनों पर लगे क्यू आर कोड को स्कैन करके, UTS on Mobile App, RailOne App, IRCTC App एवं अन्य आरक्षण प्रणाली का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे यात्रा सुविधाजनक एवं पर्यावरण हितैषी बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel