पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देने हेतु फिरोजपुर मंडल में जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ

“पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देने हेतु फिरोजपुर मंडल में जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ।”

(पंजाब) फिरोजपुर 12 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों को पेपरलेस यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी श्रेणियों के यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के उपयोग के लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

अभियान के अंतर्गत टिकट चेकिंग स्टाफ एवं ओबीएचएस स्टाफ को विशेष आर्म बैंड उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर पेपरलेस यात्रा से संबंधित संदेश लिखे हुए हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों में डिजिटल माध्यम से टिकट बुकिंग को बढ़ावा देना तथा कागज की खपत को कम कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन में यह पहल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में लागू की जा रही है। फिरोजपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे डिजिटल टिकटिंग सुविधाओं जैसे स्टेशनों पर लगे क्यू आर कोड को स्कैन करके, UTS on Mobile App, RailOne App, IRCTC App एवं अन्य आरक्षण प्रणाली का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे यात्रा सुविधाजनक एवं पर्यावरण हितैषी बन सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन फिरोजपुर द्वारा मनाया गया अग्र-परिवार मिलन समारोह

Sun Oct 12 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 12 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अगर कल संस्थापक महाप्रतापी महाराज अग्रसेन जी की 5179वीं जयंती के शुभ उपलक्ष पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन फिरोजपुर द्वारा भसीन पैलेस में परिवार मिलन समारोह काव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र अग्रवाल,श्री वरिन्द्र मोहन […]

You May Like

Breaking News

advertisement