बिहार: इक्कीस हजार मिट्टी दीपो की जगमगहाट एवम 21 महाआरती की दृश्य से पुर्णिया बनेगा मिनी काशी

इक्कीस हजार मिट्टी दीपो की जगमगहाट एवम 21 महाआरती की दृश्य से पुर्णिया बनेगा मिनी काशी

हर वर्ष की भांति ईस वर्ष भी श्रीराम सेवा संघ के द्वारा देव दीपावली धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 07/11/22 दिन-सोमवार को संध्या 05 बजे किया जा रहा है।श्रीराम सेवा संघ के संयोजक राणा प्रताप सिंह ने बतलाया कि बनारस और हरिद्वार से आए हुए पुरोहित महाआरती को सम्पन्न करेंगे।विशेष तैयारी के तहत बिहार ‌की सबसे बड़ी रंगोली,दीप के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आकृति,बड़ी सी स्वास्तिक की आकृति ,ऊं की बडी आकृति के अलावा और भी बहुत कुछ कार्यक्रम स्थल पर देखने को मिलेगा।मुख्य गेट से कार्यक्रम स्थल तक हजारो की संख्या मे सदस्यगण आगन्तुक नगरवासी के लिए सक्रिय भूमिका मे दिखेगें।भगवा पताको से सजी घाट के साथ 21 विशेष रूप से सजी हुई आरती चौकी सौरा नदी तट का आकर्षण बढ़ाएगे।पुष्प और रंगीन बल्बों से मां काली की मंदिर,आरती स्थल,मार्ग को सजाई जा रही हैं।महाआरती के पूजन को विधिवत हर वर्ष अपने कुशल देख-रेख में सम्पन्न करवाने वाले पूर्णिया के प्रसिद्ध पुरोहित आदरणीय तिवारी बाबा ने बनारस और हरिद्वार के आशीष तिवारी,हरिओम पाण्डेय,भरत पाण्डेय कुमार वैभव, प्रशांत मिश्रा,भरत पाण्डेय,राजकुमार पाण्डेय की टोली को ईस बार की आरती की जिम्मेवारी दी है।21हजार मिट्टी दीप को प्रज्वलित करने के लिए बहनों की एक विशेष टोली बनाई गई है।श्रीराम सेवा संघ के संचालक अतिश सनातनी ने बतलाया कि ईस बार संघ सदस्यों की ड्रेस उजला कुर्ता,उजला पायजामा एवम् मस्तक पर साफा रखी गई है।पार्किंग की अलग व्यवस्था सुरक्षित तरीके से की गई है।कार्यक्रम को सफल बनाने मे कोषाध्यक्ष राहुल राज‌ के साथ कुंदन मंडल,विवेक शर्मा, पप्पू गुप्ता,सुरज यादव,सूमित‌ रंजन, मनीष मंडल, पप्पू गुप्ता,शुभम वर्मा,दीपु सिंह, राजेश रंजन, रोहित कुमार, सचिन साह,सोनु सनातनी,विजय सिंह,राजु पाल,पंकज दत्ता के साथ सैकड़ो संघ सदस्य लगे हुए हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: <em>हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार</em>

Wed Nov 2 , 2022
थाना- फूलपुरहत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- दिनाक 06.10.2022 को नीलू सिंह पुत्री विन्ध्याचल सिंह साकिन ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर वर्तमान पता सहायक चीनी आयुक्त गोरखपुर हिन्दी लिखित दिनांकित 06.10.2022 आवेदक श्री विन्ध्य़ाचल सिंह पुत्र स्व0 श्री दयाराम सिंह निवासी ग्राम ताखी पूरब थाना […]

You May Like

advertisement