Uncategorized

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया को पुराना व क्षतिग्रस्त तिरंगा, सौंपने रादौर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा कुरुक्षेत्र

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान को मिल रहा है जनसमर्थन।
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 की हो रही है सराहना।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 अप्रैल : राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान– 2026 को कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसहभागिता मिल रही है। इसी क्रम में आज रादौर से एक प्रतिनिधिमंडल जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र पहुंचा और अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
प्रतिनिधिमंडल में महाराणा प्रताप पार्क एसोसिएशन के प्रधान भारत माटिया, देवी दयाल अरोड़ा, मोहनलाल अरोड़ा, मलखान सिंह और जसवंत सिंह शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य महाराणा प्रताप पार्क में स्थापित पुराने एवं क्षतिग्रस्त तिरंगे को पुनः नवीनीकरण हेतु सौंपना था।
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से भूषण मंगला, डॉ. राज कुमार तथा राजिंद्र राजपूत ने तिरंगा प्राप्त किया और इसे विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत पुनः नवीनीकरण के लिए स्वीकार किया।
उल्लेखनीय है कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत पूरे संसदीय क्षेत्र से पुराने, मैले और क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वजों को एकत्रित किया जा रहा है। इस कार्य में सामाजिक संस्थाएं, संगठन और आम नागरिक भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। अभियान का उद्देश्य न केवल राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना है, बल्कि नागरिकों में इसके प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।
इस अवसर पर भारत माटिया ने कहा कि रादौर के महाराणा प्रताप पार्क में स्थापित विशाल तिरंगा सांसद नवीन जिन्दल द्वारा क्षेत्रवासियों को दिया गया एक अनमोल उपहार है, जिसकी देखरेख पार्क एसोसिएशन द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि समय के साथ ध्वज के क्षतिग्रस्त होने पर उसे सम्मानपूर्वक बदलना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की इस प्रेरणादायक पहल से प्रेरित होकर ही वे यह तिरंगा सौंपने के लिए यहां पहुंचे हैं, ताकि इसका विधिवत पुनःनवीनीकरण किया जा सके और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह अभियान समाज में राष्ट्रभक्ति और सम्मान की भावना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास लगे पुराने या क्षतिग्रस्त तिरंगों को अभियान के तहत जमा करवाएं, ताकि उनका सम्मानजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 अब एक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel