
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
रायबरेली एडीजी जोन प्रवीण कुमार त्रिपाठी पहुंचे रायबरेली एडीजी जोन को पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान
उन्होंने कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने शासन व डीजीपी मुख्यालय के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजी ने साइबर अपराध की रोकथाम, त्वरित रिकवरी और जनजागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को डिजिटल प्राइवेसी, ऑनलाइन ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी और डिजिटल साक्ष्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।


