Uncategorized

सड़क से संसद तक जनता की आवाज उठा रहे राहुल गांधी : मेवा सिंह

राहुल ने राजनीति के साथ आत्मरक्षा के सिखाए गुर : मेवा सिंह।
भाजपा हो रही गुटबाजी का शिकार : मेवा सिंह।

कुरुक्षेत्र, ,(प्रमोद कौशिक) 22जनवरी : कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही जनता की आवाज को सड़क से संसद तक उठाने का काम किया है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा वो सभी मुद्दे उठाए गए जिनसे देश को किसी भी प्रकार का नुकसान हो रहा है। भाजपा सरकार राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने से घबराती रही है । उपरोक्त जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित हरियाणा और उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान प्रेस वार्ता में दी। मेवा सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा सभी जिलाध्यक्षों को कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा ओर आगामी रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिससे सभी जिलाध्यक्षों में नई ऊर्जा का संचार भरने का काम राहुल गांधी ने किया। मेवा सिंह ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार की कोई भी गुटबाजी नहीं बल्कि भाजपा गुटबाजी का शिकार होती जा रही है। आगामी समय में गांव से लेकर शहर तक कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाजपा की गलत नीतियों को उजागर करने का काम करेगा। जिसके कारण देश ओर प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल जाति धर्म के नाम पर लोगों को लड़वाने का काम करके मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम रही है। मेवा सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजनीति गुर सीखाने के साथ साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जिला अध्यक्ष मेवा सिंह व परिजन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel