विधिक सेवा दिवस के अवसर पर हुआ रैली का आयोजन

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर हुआ रैली का आयोजन

रायबरेली 11 नवंबर 2025
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के द्वारा आज दिनांक 11.11.2025 को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। विधिक जागरुकता रैली को माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश श्री अमित पाल सिंह के द्वारा जनपद न्यायालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में विधिक सेवा दिवस, जनपद मध्यस्था केन्द्र, विधिक सेवा अधिनियम की धारा-12 के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों की सूची के बैनर के जरिये आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से बच्चों द्वारा सहयोग दिया गया। उक्त रैली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक सहायता की पात्रता रखने वाले व्यक्ति, बच्चे, महिलाएं, वृद्धजन, टांसजेडर, पैनल अधिवक्तागण मीना कुमारी, विनोद कुमार, रणजीत यादव मध्यस्थ अधिवक्तगण श्रवण कुमार, रामकुमार सिंह, पूनम त्रिवेदी व अल्का सिंह राजपूत व अन्य भी मध्यस्थगण सम्मिलित हुए। उक्त अवसर पर राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इण्टर कालेज रायबरेली के बच्चों द्वारा जागरुकता रैली में प्रतिभाग किया गया। उक्त अवसर पर कुशल पाल प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, अपर जनपद न्यायाधीश अमित कुमार पाण्डेय, गुणेन्द्र प्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह, सिविल जज(सी0डि0) अमित मिश्रा, ए0सी0जे0एम0 स्वप्निल पाण्डेय व अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण उपस्थित होकर रैली में प्रतिभाग किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी चिकित्सालयों में स्वच्छता, अनुशासन एवं रोगी सेवाओं के सुधार हेतु सीएमओ के कड़े निर्देश — लापरवाहों पर अब होगी कार्रवाई

Tue Nov 11 , 2025
आजमगढ़।मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सकीय अनुशासन और रोगी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।सीएमओ ने बताया कि विगत दिनों विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों के भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर साफ-सफाई में […]

You May Like

Breaking News

advertisement