सनातन धर्म में रामलीला का बड़ा ही महत्व है : महंत राजेंद्र पुरी

सनातन धर्म में रामलीला का बड़ा ही महत्व है : महंत राजेंद्र पुरी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
 
विदेश से आने के बाद निरंतर राम लीलाओं में दे रहे हैं संदेश।
 
कुरुक्षेत्र, 18 अक्तूबर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी विदेश में सनातन धर्म की अलख जगाने के बाद भारत वापिस लौटने पर नवरात्रों के चलते निरंतर कुरुक्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही राम लीलाओं में शामिल हो रहे हैं। 
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म में रामलीला का बड़ा ही महत्व है। हमें भगवान राम के चरित्र से शिक्षा लेनी चाहिए। रामलीला का आयोजन करने से हमें अच्छे को अपनाने और बुरे को त्यागने का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि जब मुगल आक्रमणकारी भारत के सनातन धर्म और संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास कर रहे थे, तब रामचरितमानस की प्रेरणा को दर्शाते हुए गांव-गांव में रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। ऐसा माना जाता है कि जब हम पूजा के दौरान अपने देवता से अपनी भाषा में बात करते हैं, तो देवता हमें सुन सकते हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को भी सनातन धर्म से जोड़ना चाहिए। 
रामलीला के अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश अस्पताल में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट और एंडोवास्कुलर विधि से बिना सर्जरी होगा उपचार

Thu Oct 19 , 2023
आदेश अस्पताल में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट और एंडोवास्कुलर विधि से बिना सर्जरी होगा उपचार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र आदेश : शाहाबाद के आदेश अस्पताल व मेडिकल कॉलेज मेंं डा. सचिन मदान ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट और एंडोवास्कुलर सर्जन के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. […]

You May Like

Breaking News

advertisement