लोटस ग्रीन सिटी में परंपरा का निर्वाहन करने के लिए किया रावण का दहन

लोटस ग्रीन सिटी में परंपरा का निर्वाहन करने के लिए किया रावण का दहन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

ग्रीन सिटी में धुमधाम से मनाया दशहरा पर्व, ग्रीन सिटी के बच्चों ने पोकेट मनी से तैयार किया रावण का पुतला।

कुरुक्षेत्र, 24 अक्टूबर : लोटस ग्रीन सिटी सैक्टर 9 में हर वर्ष की भांति इस साल भी दशहरा पर्व परंपरा अनुसार धुमधाम से मनाया गया। इस साल भी ग्रीन सिटी के बच्चों नेे खुद अपने हाथों से रावण का पुतला तैयार किया। इस दशहरा पर्व का रस्मों को पूरा करने के लिए देर सायं रावण के पुतले का दहन किया गया। दशहरा पर्व को लेकर लोटस ग्रीन सिटी के बच्चों ने एक ही दिन में अपनी पोकेट मनी से रावण का पुतला बनाने का सामान एकत्रित किया और सभी ने मिलकर करीब 25 फुट लंबा रावण का पुतला तैयार किया।
शुक्रवार को देर सायं समाजसेवी राममूर्ति शर्मा,एसोसिएशन के उपप्रधान नर सिंह, मास्टर संदीप शर्मा, समाजसेवी संजीव गंभीर, समाजसेवी सुखदीप सिंह, अमनजीत, सतीश शर्मा, राकेश शर्मा, समाजसेवी सुखविंद्र सिंह फौजी, राजेश कुमार, अरविंद शर्मा, सहित अन्य गणमान्य लोगों ने परंपरा अनुसार पूजा अर्चना की और रावण का दहन किया। इस पुतले को बनाने में ग्रीन सिटी से मोना सानिया सिंह, अमितोज सिंह, सहजदीप, कर्णदीप, कैप्टन आर्व, अश्मी, दिव्यांश, पार्थ, लक्ष्य, जतिन, चिराग,कैप्टन आरव, अश्मि, आशी, रिधिमा, आर्व, वंशिका ,नेहल, अवनी, वृंदा, अन्नु चौपड़ा, सहज चोपड़ा, तेजल, हेजल, नंदू, जोरो, जोई, नंदिनी, यशविनी, अभिलक्ष, निकुंज सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहयोग किया है। इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान नर सिंह, राज कुमार, डा. कुमार आंनद, अमनजीत, राकेश शर्मा, राजेेश शर्मा, धर्मपाल, सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धूं धूं कर जला रावण का पुतला, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धर्मनगरी में धूमधाम से मनाया गया

Tue Oct 24 , 2023
धूं धूं कर जला रावण का पुतला, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धर्मनगरी में धूमधाम से मनाया गया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरूक्षेत्र दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में पहुंचे 50 हजार से अधिक लोग। कुरूक्षेत्र, 24 अक्टूबर :देशभर में […]

You May Like

Breaking News

advertisement