बिहार: आधुनिक भारत के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के मूर्ति को पटना के स्टेशन गोलमबर से हटाना गैर मुनासिब इन्तेखाब आलम

आधुनिक भारत के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के मूर्ति को पटना के स्टेशन गोलमबर से हटाना गैर मुनासिब इन्तेखाब आलम

बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से इस विषय पर पुनः विचार करने के लिए अनुरोध- आलम
अररिया
बिहार की राजधानी पटना के पटना जंक्शन के सामने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की मूर्ति (स्टैचू) को बिहार सरकार द्वारा किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करना बिल्कुल ही ग़लत है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इंतेखाब आलम ने शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन से मिलकर पटना की वस्तुस्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटना के रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के क्रम में 50 साल पूर्व में पंडित जवाहरलाल नेहरु की स्टैचू लगाई गई थी, उसे सरकार द्वारा कंस्ट्रक्शन के नाम पर हटाना , गैर मुनासिब रवैया है। श्री आलम ने कहा कि जो देश बनाने वाले लोग हैं, आज उनकी मूर्ति को दरबदर भटकाना किसी भी तरीके से ठीक नहीं है।
श्री आलम ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री जो भारत को बनाने के क्रम में अपनी पूरी संपत्ति दान दे दिए और अपना पूरा जीवन भारत वासी को दे दिया। आज उनकी मूर्ति को दरबदर भटकाना गैर मुनासिब लगता है।
श्री आलम ने अपने पत्र को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को देते हुए कहा कि कृपया आप बिहार सरकार के मुखिया लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया और पंडित जवाहरलाल नेहरु की स्टैचू को वहीं स्थापित रहने का अनुरोध किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा:अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पिता के निधन पर षडदर्शन साधुसमाज एवं समाजसेवी संस्थाओं ने किया शोक व्यक्त

Fri Nov 4 , 2022
अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पिता के निधन पर षडदर्शन साधुसमाज एवं समाजसेवी संस्थाओं ने किया शोक व्यक्त। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के कुरुक्षेत्र में सेक्टर 5 स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने लगातार पहुंच रहे हैं राजनीतिज्ञ एवं गणमान्य नागरिक। कुरुक्षेत्र, […]

You May Like

advertisement