हरियाणा: कुरुक्षेत्र की रेणु खुंगर हरियाणा की मिसेज फर्स्ट रनर-अप चुनी गई

कुरुक्षेत्र की रेणु खुंगर हरियाणा की मिसेज फर्स्ट रनर-अप चुनी गई।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर रेणु खुंगर का हुआ जोरदार स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 25 मई : देहरादून में आयोजित मिस, मिसेज क्वीन इंडिया यूनिवर्स उत्तराखंड सीजन 6 में पूरे भारत वर्ष से बड़ी संख्या प्रतियोगी पहुंचे। इसी अवसर पर कुरुक्षेत्र की प्रमुख प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा एवं समाजसेवी रेणु खुंगर हरियाणा की मिसेज फर्स्ट रनर-अप चुनी गई। देहरादून से कुरुक्षेत्र पहुंचने पर रेणु खुंगर का जोरदार स्वागत किया गया।
कुरुक्षेत्र पहुंचने पर रेणु खुंगर ने बताया कि देहरादून में मिस्टर, मिस, मिसेज, क्वीन इंडिया यूनिवर्स उत्तराखंड 2023 सीजन-6, रनवे फैशन नाइट उत्तराखंड 2023 और गोल्ड एक्सीलेंस उत्तराखंड अवार्ड्स पंचू रिजॉर्ट में आयोजित किए गए थे। इसी अवसर पर हरियाणा की तरफ से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। यह कार्यक्रम आर.एस. स्टार प्रोडक्शन ग्रुप और अशोक बंसल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था। यह शो 2 दिनों के लिए आयोजित किया गया था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों को कुशल विशेषज्ञों द्वारा आंका गया था।
रेणु ने बताया कि महिला विजेता श्रीमती विजेता पानीपत से मोना खान एवं हरियाणा की मिसेज फर्स्ट रनर-अप रेणु खुंगर खुद रही जबकि सेकेंड रनर-अप दिल्ली की कविता रही। इस अवसर पर ग्रैंड जज के तौर पर सुनीता एस.डी. काबरा और प्रोफेशनल मॉडल एक्ट्रेस अभिलाषा शर्मा मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र की रेणु खुंगर जिन्हें हरियाणा की मिसेज फर्स्ट रनर-अप चुना गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डा. मुरलीधर शास्त्री की पुस्तक राम भगतों के लिए होगी प्रेरणादायक : महेंद्र त्रिपाठी

Thu May 25 , 2023
डा. मुरलीधर शास्त्री की पुस्तक राम भगतों के लिए होगी प्रेरणादायक : महेंद्र त्रिपाठी। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अयोध्या : अयोध्या मण्डल के उप सूचना निदेशक डॉ. मुरलीधर सिंह शास्त्री प्रभारी माननीय मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर लोक भवन उत्तरप्रदेश लखनऊ के द्वारा श्री अयोध्या धाम […]

You May Like

Breaking News

advertisement