रोटरी ने विशाल वृक्षारोपण अभियान का टीटी सी से वृक्षारोपण कर किया शुभारंभ

रोटरी ने विशाल वृक्षारोपण अभियान का टीटी सी से वृक्षारोपण कर किया शुभारंभ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पेड़ ही पर्यावरण को बचाने का सबसे अहम जरिया, अधिक से अधिक पेड़ लगाएं : योगेश मित्तल।

हिसार, 10 जुलाई : रोटरी क्लब हिसार ने अपने विशाल वृक्षारोपण अभियान का रविवार को सिरसा रोड स्थित टीटी सी में वृक्षारोपण करके शुभारंभ किया। रोटरी क्लब हिसार के प्रधान योगेश मित्तल ने बताया कि जिला प्रशासन व नगर निगम के शहर को हरा भरा बनाने व लाखों पेड़ पौधे लगाने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए रोटरी हिसार भी इसका हिस्सा बनेगी। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व भी बनता है कि शहर को हरा भरा बनाने के लिये प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान दे। पौधारोपण अभियान में टीटीसी के सदस्यों ने भी भाग लिया और रोपित किए गए पौधों की देखभाल का जिम्मा लिया।
योगेश मित्तल ने बताया कि पेड़ ही ऐसा जरिया हैं जो हमारे पर्यावरण को स्वस्थ रखने में अपना बड़ा व अहम योगदान देते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपने पर्यावरण व पृथ्वी को बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। रोटरी हिसार भी ऐसे स्थानों पर पेड़ पौधे लगाएगी जहां उनकी सही देख भाल हो सके और नियमित तौर पर पानी खाद मिल सके। इस अभियान की शुरुआत में टीटीसी में पीपल, नीम के अलावा छायादार, फलदार एवं औषधी वाले पौधे लगाए गए। इसके अलावा समय-समय रोटरी पेड़-पौधे लगाकर प्रशासन के इस अभियान को पूरा करने में अपना योगदान देगी।
इसके अलावा रोटरी क्लब के सचिव संदीप राठी व प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ एन के खेतरपाल ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं में पेड़ों का बहुत महत्व है जितने अधिक पेड़ होंगे पर्यावरण भी उतना ही शुद्ध रहेगा। पेड़ न केवल हमें शुद्ध ऑक्सिजन प्रदान करते हैं बल्कि पेड़ों के कारण ही हमें भरपूर वर्षा प्राप्त होती है। पेड़ की जड़े मिट्टी को बांध कर रखती हैं जिनसे भूमि कटाव भी नहीं होता व भूमि जल को अच्छे से अवशोषित कर लेती है। पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड खींच लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। पेड़ पर्यावरण को शांत भी रखते हैं। इसलिए पेड़ों का हमारे जीवन बहुत अधिक महत्व है। इस वृक्षारोपण में शहर की हरी भरी वसुंधरा संस्था का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर प्रधान योगेश मित्तल संदीप राठी , पवन रावलवासिया डॉ एन के खेतरपाल के अलावा मोहित गुप्ता,आनंद बंसल,अनय मित्तल, पंकज बुड़ाकिया, राम अवतार सिंगल, अनिता भंडारी,अश्विनी गर्ग, दिनेश गुप्ता, संदीप जैन, मुकेश गुप्ता, शशि लोहिया, पंकज गर्ग, जय कुमार बंसल व रोटेरियन महिलाएं के अलावा सुनीता रहेजा, शाम लाल रहेजा, मनीष बंसल, यशपाल तनेजा आलोक अग्रवाल, डॉ. अजय महाजन, डॉ. महेश दत्त छाबड़ा, डॉ. बिमल नारंग, डॉ. अरशेंद्र सिंह, बंसी लाल भाटिया, डॉ मुकेश जैन डायरेक्टर टीटीसी, जेपी मंडल, संदीप चुघ, मान सिंह, संजय कुमार उपस्थित रहे।
चित्र सहित।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਊਰਜਾ ਨੂੰ ਸਹੀ ਸੇਧ ਦੇਣ ਲਈ ਖੇਡਾਂ ਅਤੀ ਜਰੂਰੀ - ਸ਼ਾਲੁ ਰਤਨ

Mon Jul 10 , 2023
ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਊਰਜਾ ਨੂੰ ਸਹੀ ਸੇਧ ਦੇਣ ਲਈ ਖੇਡਾਂ ਅਤੀ ਜਰੂਰੀ – ਸ਼ਾਲੁ ਰਤਨ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮ ਵਿੱਖੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਸਮਰ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 10 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਊਰਜਾ ਨੂੰ ਸਹੀ ਸੇਧ ਦੇਣ ਲਈ ਖੇਡਾਂ ਅਤੀ ਜਰੂਰੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement