श्रीकांत जाधव के नेतृत्व में रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र जरूरतमंदों को भोजन परोस रही है

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

रोटी बैंक शाखा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में भोजन वितरित किया गया।

कुरुक्षेत्र :- हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महनिदेशक एवं प्रमुख हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के दिशानिर्देशों, मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं नेतृत्व में पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सेवानिवृत पुलिस उप निरीक्षक कर्म चंद को रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र का महासचिव नियुक्त किया गया है एवं सेवानिवृत मुख्य तकनीकी अधिकारी नरेश सैनी को अंकेक्षक के साथ साथ कोषाध्यक्ष का कार्यभार भी सौंपा गया है जबकि सूरज कमल सेठ को वरिष्ठ उप प्रधान संचार का कार्यभार सौंपा गया है. अन्य कार्यकारिणी यथावत रखी गई है. यह जानकारी हरियाणा पुलिस रोटी बैंक के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने देते हुए कहा कि शाखा का गठन 18 मई 2018 को किया गया था जिसका मुख्य लक्ष्य केवल और केवल जरूरतमंदों को भोजन देने के साथ साथ अन्य आवश्यक सामग्री वितरित करना भी था. इसके अतिरिक्त समय समय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से परिवार नियोजन, नशे से दूर रहने के प्रति जागरूकता और स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है. सप्ताह के सातों दिन अलग अलग स्थानों पर भोजन बनाकर परोसा जा रहा है। कुछ दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को भी भोजन की सुविधा निरंतर प्रदान की जाती है. आज भी प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मथाना के ईंट भट्ठों पर जरूरतमंदों को भोजन परोसा गया एवं प्रतिदिन सड़क पर घूम रहे गौ वंश को भी भोजन परोसा जा रहा है. रोटी बैंक के प्रधान सेवक एवं उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि यह सब कार्य श्रीकांत जाधव साहब के आशीर्वाद से हो रहे हैं. पुलिस और जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है. इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान सूरज कमल सेठ, डॉ. भारतेन्दु हरीश, सह कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण धीमान और सचिव पंकज ठकराल उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

Tue Jan 4 , 2022
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र मे कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की । थाना उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह ने जसवंत सिंह पुत्र […]

You May Like

advertisement