![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20221031_162057-1024x544.jpg)
कोंच:एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन भाजपाइयों ने लगाई दौड़
रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन
कोंच,जालौन:लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म दिवस पर आज कोंच नगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकारिणी द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जो कि चंदकुआं स्थित रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से प्रारंभ होकर पटेल प्रतिमा सरोजनी नायडू पार्क में समापन हुई इसमें माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन भी मौजूद रहे भाजपा नेता आशुतोष मिश्रा ने बताया वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक करने के लिए हमेशा संघर्ष किया है उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आज हम सब ने संकल्प लिया है देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए हम सभी लगातार कार्य करेंगे और अपने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे इस मौके पर पटेल प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक ने माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे