ग्राम्य विकास विभाग को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड,

उत्तराखंड देहरादून
ग्राम्य विकास विभाग को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड,
सागर मलिक

हाउस ऑफ हिमालयाज मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना में बेहतर प्रदर्शन बना आधार

देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग को हाउस ऑफ हिमालयाज और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना–रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान 20 सितम्बर 2025 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों, नीति निर्माताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

स्कॉच अवार्ड भारत में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए किए गए अभिनव प्रयासों को मान्यता प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण पुरस्कार है। इसकी स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी, और तब से यह पुरस्कार उन संस्थानों, विभागों और विशेष परियोजनाओं को दिया जाता है, जो डिजिटल, वित्तीय और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हों। इस बार, ग्राम्य विकास विभाग को समुदाय–केन्द्रित विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए प्रयासों हेतु सम्मानित किया गया।

हाउस ऑफ हिमालयाज पहल के अंतर्गत, पर्वतीय क्षेत्रों की महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय किसानों द्वारा तैयार उत्पादों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस पहल ने न केवल उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है, बल्कि स्थानीय समुदाय की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।

राज्य सरकार के इस अभिनव पहल हेतु ग्राम्य विकास विभाग को स्कॉच अवार्ड–2025 से सम्मानित किया गया।

दूसरी ओर,ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में उद्यमिता विकास हेतु संचालित मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत युवाओं को स्वरोज़गार और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए गए। इस योजना के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु भी स्कॉच अवार्ड–2025 प्रदान किया गया। यह योजना राज्य के ग्रामीण युवाओं को आधुनिक तकनीकी, उद्यमशीलता और व्यवसायिक प्रबंधन का प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार में बढ़ावा दिए जाने हेतु समस्त प्रकार से सहायता प्रदान करती है ताकि राज्य में अधिकाधिक स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा सके एवं पलायन को कम किया जा सके।

इस सम्मान पर राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई, ग्राम्य विकास की परियोजना समन्वयक एवं अपर सचिव ग्राम्य विकास सुश्री झरना कमठान द्वारा प्राप्त किया गया। इस अवसर पर राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई, ग्राम्य विकास के मुख्य विकास अधिकारी, डॉ. प्रमोद बेनीवाल, गोविन्द धामी, तथा गुलजारन कुमार , हाउस ऑफ़ हिमालयास से प्रेरणा ध्यानी भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून एलिवेटेड रोड़ मंजूर नहीं, उमड़ा जनसैलाब

Mon Sep 22 , 2025
एलिवेटेड रोड़ मंजूर नहीं, उमड़ा जनसैलाब,सागर मलिक ‘प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से रिस्पना और बिंदाल नदियों का विनाश होगा’ देहरादून। “एलिवेटेड रोड मंज़ूर नहीं!” रैली में रविवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और प्रस्तावित परियोजना का जोरदार विरोध किया। दून समग्र विकास अभियान की अगुवाई में आयोजित इस […]

You May Like

advertisement