संगत को गुरूओं के दिखाए मार्ग पर चलकर मानव कल्याण के लिए रहना चाहिए तत्पर : संदीप

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

खेल मंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा बाऊली साहब गुरुद्वारा में नगर र्कीतन का किया स्वागत।
ठसका मीराजी मारकंडेश्वर मंदिर में की पूजा और ट्रस्ट को समाजसेवा कार्यों के लिए दी 2 लाख 50 हजार रुपए की अनुदान राशि।
इस्माइलाबाद गुरुद्वारा सिंह सभा में की अरदास।

इस्माईलाबाद 5 जनवरी :- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि संगत को गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलकर मानव कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। जो मनुष्य गुरु महाराज को याद करेगा तो गुुरु महाराज उन्हें शक्ति प्रदान करेगा। आज समाज में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों को आगे आने की जरूरत है।
खेल मंत्री संदीप सिंह बुधवार को पिहोवा हल्के में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत संगत से अपने विचार सांझा कर रहे थे। इससे पहले खेल मंत्री संदीप सिंह ने इस्माइलाबाद में गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के आगे अरदास की और इसके बाद गांव ठसका मीराजी में मारकंडेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां पर खेल मंत्री संदीप सिंह ने महंत जगननाथ पुरी के साथ समाज सेवा कार्यों के लिए विचार विमर्श किया। इस विचार विमर्श के बाद ट्रस्ट को समाज सेवा के कार्यों के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए की अनुदान राशि भी दी है।खेल मंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा में बाऊली साहब गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहब जी को माथा टेका और नगर र्कीतन का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बाउली साहब गुरुद्वारा की तरफ से खेल मंत्री संदीप सिंह को सरोपा, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। खेल मंत्री ने संगत से बातचीत करते हुए कहा कि आज समाज बहुत तेजी के साथ आगे बढ रहा है और इस तेज दौड धूप के जमाने में लोग केवल अपने कार्यों तक ही सीमित होकर रह गए है। आज के इस युग में लोगों को फिर से भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपना कर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए आगे आने की जरूरत है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माह के दूसरे और चौथे शनिवार को प्रयास संस्था द्वारा होगा नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम

Wed Jan 5 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रयास संस्था की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णयप्रयास द्वारा 13 युवाओं को नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से किया गया नशामुक्त। कुरुक्षेत्र :- नशा मुक्त भारत अभियान को सार्थक करने में जुटी प्रयास संस्था द्वारा एक बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय […]

You May Like

advertisement