दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

फिरोजपुर 04 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा फिरोजपुर आश्रम में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद जी ने बताया कि भारत की भूमि संतों महापुरूषों की परम स्थली रही है। भारत की भूमि ने ऐसे शूरवीर भक्त और देशभक्त पैदा किए हैं जिन्होंने अपनी ताकत का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया। आज भी लोग उन्हें गर्व से याद करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा था कि मैं एक ऐसे महान देश की भूमि पर जन्मा हूं, जहां से हमेशा दुनिया को मार्गदर्शन मिलता रहा है और मैं भारतीय होने पर गर्व महसूस करता हूं। स्वामी जी ने आगे बताया कि भारत हमेशा विश्व का हृदय रहा है। भारत का अर्थ ही है प्रकाश में रमा हुआ,जो खुद प्रकाशित है वहीं तो दुनिया को रौशनी दे सकता है। लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ समय से भारत जो कि आज के समय सबसे युवा देश है, उसकी युवा शक्ति सही दिशा न मिलने के कारण गलत रास्ते पर चल पड़ी है। इस कारण आज भारत की यह दुर्दशा हो गई है। आज ज़रुरत है ऐसे पूर्ण संत महापुरुष, ऐसे युग पुरुष की जो भारत के युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें स्वामी विवेकानन्द, शहीद भगत सिंह जैसा महान देशभक्त बना सके। स्वामी जी ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के साथ भी ऐसे बहुत से युवा जुड़े हुए हैं जिनका मार्गदर्शन सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के द्वारा किया जा रहा है और उन्हें ईश्वर की भक्ति के साथ समाज, कल्याण और देशभक्ति से भी जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान साध्वी बहनों ने सुमधुर भजनों का गायन भी किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

G-20 सम्मेलन 2023 के मध्य नजर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थाई प्रतिबंध

Mon Sep 4 , 2023
G-20 सम्मेलन 2023 के मध्य नजर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थाई प्रतिबंध फिरोजपुरदिनांक 04.09.2023 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= श्री दीपक कुमार मुख्य जन संपर्क अधिकारी की ओर से सूचित किया जाता है कि जी-20 सम्‍मेलन, 2023 के मद्देनजर दिल्‍ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्‍थाई प्रतिबंधजी-20 सम्‍मेलन […]

You May Like

Breaking News

advertisement