गावों से विलुप्त होती जा रही सावन की कजरी

अयोध्या:———
गावों से विलुप्त होती जा रही सावन की कजरी
मनोज तिवारीी ब्यूरो अयोध्या
एक दौर था जब सावन के शुरू होते ही बारिश की फुहारों संग पेड़ों पर झूले व कजरी का मिठास पूरे वातावरण में घुल जाया करती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। सावन बीतने को है, लेकिन न कहीं झूला और न ही कहीं कजरी के बोल ही सुनाई पड़ रहे हैं। परंपराएं लुप्त होती जा रही हैं!
क्षेत्र के पूरा बाजार निवासी 90 वर्षीय सिंगारी देवी ने बताया कि पहले गांव की लड़कियां सावन का इंतजार करती थीं। सावन के आते ही हर घर में झूला डाल के सब झूला झूलते कजरी के गीत सब गावत रही ,जो बड़ा निक लागत रहा। कजरी में पिया मेंहदी मंगा द मोती झील से, जाई के साइकिल से ना, पिया मेंहदी मंगा द, छोटकी ननदी से पिसा द, हमरा हथवा पर चढ़ा द, कांटा कील से, हरि हरि बाबा के दुवरिया मोरवा बोले ए आदि काजरी गीत काफी प्रचलित रही। कजरी गीत नई नवेली दुल्हन गांव की लड़कियां गाकर हास्य परिहास के साथ मनोरंजन किया करती थी।
यही नहीं खेतों में काम करते समय महिला मजदूर भी कजरी गीत गाकर सावन का जश्न मनाती थीं। लेकिन आज झूला और कजरी बीते जमाने की बात हो गई है। ननंद भौजाई का रिश्ता नदी के दो पाटों की तरह हो गए हैं। तो वही गाँव निवासी प्रेमा सिंह 60 वर्ष ने बताया कि पहले प्रेम घर में ही नहीं आस पड़ोस में भी था। टोला भर की लड़कियां एक जगह इकट्ठा होकर कजरी गायन करती थीं। लेकिन आज प्रेम का अभाव साफ दिखता है। गीता सिंह का कहना है कि समय के अभाव के चलते कजरी गीत तो दूर कई घरेलू परंपराएं दूर होती जा रही हैं। पहले संयुक्त परिवार था एक परिवार में दस लोग थे सब लोग एक जगह मिल बैठकर बातों बातों में ही हास परिहास शुरू कर देते थे पर आज संयुक्त परिवार टूटता जा रहा है और एकांकी परिवार लोक परंपराओं को निभाने का समय ही नहीं दे पाता। विभिन्न तरह के काम से फुर्सत ही नहीं मिलती। कजरी के लिए अब गांवों में माहौल ही नहीं रहता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली महोत्सव का आयोजन 28 जुलाई को<br>आजादी की 75वीं सालगिरह पर विद्युत विभाग का आयोजन

Wed Jul 27 , 2022
जांजगीर-चाम्पा 27 जुलाई 2022/ भारत की आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर विद्युत मंत्रालय और उर्जा विभाग के संयुक्त प्रयास से ’’उज्जवल भारत-उज्जवल भविश्य पावर /2047’’ अभियान अंतर्गत जांजगीर-चाम्पा जिले में 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी कड़ी में 28 जुलाई 2022 को जिला […]

You May Like

advertisement