जयराम विद्यापीठ में दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर हुआ सावन पूजन

जयराम विद्यापीठ में दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर हुआ सावन पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सावन पूजन में मनोकामना के साथ पहुंच रहे हैं श्रद्धालु।
सावन में भगवान शिवजी की उपासना के साथ गणपति पूजन उत्तम।

कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं प्रेरणा से सावन कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर विशेष पूजन हुआ। बुधवार को भगवान शिव पार्वती नंदन भगवान श्री गणेश का भी विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हुआ। इस मौके पर यजमान सहारनपुर से चिंटू त्यागी, राजकुमार त्यागी, वीना त्यागी, मनु त्यागी, निशा त्यागी एवं परिवार के सदस्यों ने सर्वकल्याण की कामना से पूजन किया एवं रुद्राभिषेक किया। इस के उपरांत भंडारा भी दिया। मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र शिवलिंग पर रुद्राभिषेक के साथ पंचामृत से स्नान एवं जलाभिषेक के उपरांत सावन महीने में मनोकामना पूर्ण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा भोग लगाया गया। ऐसा माना गया है कि सावन के सोमवार की भांति ही बुधवार को भगवान शिव पार्वती नंदन की उपासना के लिए बहुत ही उत्तम दिन है। इस दिन भगवान शिव और पार्वती के साथ भगवान श्री गणेश की कृपा प्राप्त होती है। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव परिवार के पूजन के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है।
यह महीना पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है इस दौरान भगवान शिव के भक्त भोलेनाथ की आराधना में लीन रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस महीने अगर आप सच्चे मन से भगवान शिव व माता पार्वती जी की भक्ति करते हैं तो जीवन से सारे कष्टों का अंत होता है। इस मौके पर श्रवण गुप्ता, के के कौशिक, टेक सिंह लौहार माजरा, कुलवंत सैनी, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक इत्यादि सहित भारी संख्या में सेवक भी मौजूद थे।
जयराम विद्यापीठ के रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में योग शिक्षक योगेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को सिखाए योग के गुर

Wed Jul 20 , 2022
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में योग शिक्षक योगेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को सिखाए योग के गुर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 योग वेलनेस कक्षा का हुआ शुभारंभ। कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में बुधवार को योगा वेलनेस की कक्षा का शुभारंभ विधिवत रूप से हुआ। राजकीय आयुर्वेदिक […]

You May Like

advertisement