150 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच युवक सवार थे, तीन की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड देहरादून
150 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच युवक सवार थे, तीन की मौत, 2 घायल,
सागर मलिक

ऋषिकेश। टिहरी जिले में कल बुधवार रात आठ बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर घायल हो गए। स्कार्पियो में सवार सभी लोग श्यामपुर, ऋषिकेश के रहने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के गुमानीवाला से बारात नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए रवाना हुई। 5 युवक भी स्कोर्पियो से इस बारात में जा रहे थे। कुंडिया गांव के पास स्कार्पियों अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही व्यासी पोस्ट से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व मे एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों एवं घायलों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार लिए अस्पताल भेजा गया है।

घायल
1)-निखिल रमोला पुत्र अनिल रमोला, उम्र 21 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।
2)-तनुज पुंडीर ,उम्र 26 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।

मृतक
1)-विमल कण्डियाल पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल, उम्र 31 वर्ष। निवासी श्यामपुर ऋषिकेश।
2)-राहुल कलुड़ा पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा, उम्र 23 वर्ष, निवासी श्यामपुर ऋषिकेश।
3)-आशिष कलुड़ा पुत्र राजकुमार कलुड़ा, उम्र 26 वर्ष, निवासी श्यामपुर ऋषिकेश।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए SOP तैयार

Fri Oct 24 , 2025
उत्तराखंड देहरादून अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए SOP तैयार,सागर मलिक खेल एवं युवा कल्याण सभी जिलों में देगा प्रशिक्षण देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण विभाग सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवक- युवतियों को भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इसके लिए विभाग ने एसओपी […]

You May Like

Breaking News

advertisement