वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने की पार्टी प्रभारी एवं पूर्व सीएम विप्लव कुमार देब से मुलाकात

वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने की पार्टी प्रभारी एवं पूर्व सीएम विप्लव कुमार देब से मुलाकात।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एवं पूर्व प्रत्याशी प. जय भगवान शर्मा डीडी ने भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रभारी एवं पूर्व सीएम त्रिपुरा विप्लव कुमार देब से मुलाकात की। आपको बता दें जय भगवान शर्मा डीडी 2014 में पिहोवा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और 2024 में पार्टी की टिकट पर कुरुक्षेत्र लोकसभा से किस्मत आजमाने के लिए फिर सक्रिय हैं। डीडी पार्टी में मजबूत ब्राह्मण चहेरा होने के साथ साथ छत्तीस बिरादरी में पकड़ रखने वाले संघर्षशील व्यक्ति हैं।
बीजेपी संगठन में पकड़ और धरातल पर काम के दम पर है नाम।
जय भगवान शर्मा डीडी का राजनीति के साथ साथ व्यवसाय और समाजसेवा के क्षेत्र में बड़ा नाम है। डीडी थानेसर विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव खेड़ी मारकांडा के कई बार सरपंच रहे हैं वहीं जिला परिषद के सदस्य के रूप में जनता की सेवा भी कर चुके हैं। इसके अलावा डीडी शर्मा के बेटे रूबल शर्मा खेड़ी मारकंडा के सरपंच रहे हैं जिनके नाम हरियाणा में सबसे कम उम्र का सरपंच बनने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा डीडी शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में रहे हैं, अब इनके बेटे रूबल शर्मा के पास बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
थानेसर नगर परिषद में पुत्रवधु नेहा शर्मा के नाम की है चर्चा।
माना जा रहा है कि डीडी शर्मा की पुत्रवधू नेहा शर्मा को अगर पार्टी ने थानेसर शहर नगर परिषद चेयरपर्सन चुनाव में जनता की सेवा का मौका दिया तो वे तैयार है। डीडी शर्मा मिशन 2024 की तैयारियों में जुटे हैं। यही कारण है कि वे दिल्ली और चंडीगढ़ में सक्रिय हैं। इसके अलावा डीडी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत कर चुके हैं ।
पार्टी ने मौका और जनता ने आशीर्वाद दिया तो जनसेवक बनकर करेंगे सेवा।
डीडी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर भाजपा संगठन ने मौका और जनता ने आशीर्वाद दिया तो वे सच्चा और अच्छा जनसेवक बनकर जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा वे लंबे समय से जनता की सेवा में समर्पित हैं और उन्होंने जनकल्याण के संकल्प के साथ ही संघर्ष की कमान संभाली है।
पहरावार की जमीन ब्राह्मण समाज को देने पर जताया आभार।
प. जय भगवान शर्मा डीडी ने सीए मनोहर लाल द्वारा रोहतक स्थित पहरावर की जमीन ब्राह्मण समाज गॉड ब्राह्मण विधा प्रचारिणी सभा को देने पर आभार जताया। डीडी ने ब्राह्मण समाज के शिष्टमंडल के साथ सीएम से चंडीगढ़ में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जातिवाद और क्षेत्रवाद से उपर उठकर काम कर रहे हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज की तरह से सीएम का आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लव कुमार देब से मुलाकात करते डीडी शर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डा. सतीश चंद्र आश्री की पुण्यतिथि पर परिवार ने साधु संतो को फल वितरित किए

Wed May 17 , 2023
डा. सतीश चंद्र आश्री की पुण्यतिथि पर परिवार ने साधु संतो को फल वितरित किए। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : देश की सुप्रसिद्ध सामाजिक व धार्मिक संस्था श्री गीता धाम कुरुक्षेत्र में भारतीय जनसंघ के ओल्ड करनाल जिला के अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र जिला भाजपा […]

You May Like

Breaking News

advertisement