बरेली: केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर मीरगंज विधानसभा के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रहपुरा रोड पर स्थित तिलोकचंद डिग्री कॉलेज में वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उसमें पूर्व केंद्र मंत्री संतोष कुमार गंगवार, मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, आदि का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सांसद संतोष गंगवार ने कहा आजादी के बाद से भारतीय जनसंघ के बाद भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पार्टी के निर्देश अनुसार पार्टी के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया हैं 1962 से लेकर कार्यकर्ताओं के संघर्ष से ही केंद्र ब प्रदेश सरकार इतने बड़े बहुमत से हर चुनाब जीतते आ रहे हैं। सांसद श्री संतोष कुमार गंगवार ने सभी कार्यकर्ताओं से पुरानी यादें ताजा कर सुझाव मांगे और हर संभव कार्यकर्ताओं की मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक केंद्र प्रदेश की हर योजनाओं को लाभ दिलाने के संकल्प को पूरा कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की अपील की। प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने खेतों में छुट्टा जानवरों पर लगाम, मतदाता सूची का सत्यापन, हर माह छोटे कार्यकर्ताओं के घर जाकर उसका उत्साह वर्धन करने तहसील के भ्रष्टाचार, थानों में कार्यकर्ताओं के सम्मान समेत कई सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डीसी वर्मा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व जिलाअध्यक्ष राजकुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह गंगवार, सोमपाल शर्मा, मीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गंगवार, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, फतेहगंज पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता आशीष अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, संजीव शर्मा, कन्हाई लाल सक्सेना, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल पाल सिंह चौहान, डॉ मुदित सिह, तरुण गंगवार, अनिल गंगवार, विद्याराम मौर्य, समेत सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: रामगंगा के घाट पर ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं को पम्फलेट वितरण कर किया जागरूक ,दिलाया माँ गंगा की रक्षा सेवा का संकल्प

Tue May 30 , 2023
रामगंगा के घाट पर ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं को पम्फलेट वितरण कर किया जागरूक ,दिलाया माँ गंगा की रक्षा सेवा का संकल्प दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं के साथ जयेष्ठ मास के दशहरा मेले के पावन पर्व पर मां गंगा बचाओ वेलफेयर […]

You May Like

Breaking News

advertisement