![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230629-WA0044-1024x371.jpg)
सेवा भारती एवं अन्य संस्थाओं ने समाजसेवी विशाल सिंगला को किया सम्मानित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
राष्ट्र सेविका समिति एवं मातृ शक्ति ने भी किया सम्मानित।
कुरुक्षेत्र, 29 जून : नगर के उद्योगपति एवं प्रमुख समाजसेवी विशाल सिंगला को सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजेश इंटरनैशनल, विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री अजय गुप्ता, बजरंग दल के जिला संयोजक भारत बंसल, मातृ शक्ति से प्राची सिंगला, राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका चंद्रिका, विवेक एवं विजय साक्या ने उन्हें सम्मानित किया।
विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विशाल सिंगला को उनके जन्मदिन अवसर पर तलवार एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें पटका पहनाकर कामना की गई कि वे निरंतर समाजसेवा में जुटे रहें।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त अर्चक पुरोहित प्रमुख प्रेम नारायण अवस्थी ने मंत्रोच्चारण द्वारा विशाल सिंगला के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विशाल सिंगला ने राष्ट्र सेविका समिति एवं विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पुरुषोत्तम मास में आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत कथा में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी विशाल सिंगला को सम्मानित करते हुए।