सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने वंचित व जरूरतमंद लोगों के लिए दी लाखों रुपए की दवाईयां

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने वंचित व जरूरतमंद लोगों के लिए दी लाखों रुपए की दवाईयां।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने जिला आयुर्वेदिक कार्यालय में सौंपी लाखों रुपए की दवाईयां।

कुरुक्षेत्र, 5 मई : सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) निरंतर समाज सेवा एवं जन कल्याण के कार्यों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत जिला आयुर्वेदिक कार्यालय कुरुक्षेत्र में वंचित व जरूरतमंद लोगों के लिए डाबर आयुष टैबलेट 64, तुलसी टैबलेट व आंवला टैबलेट वितरण समारोह आयोजित किया।
समारोह की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के चेयरमैन नरेश मित्तल, विवेक शर्मा व जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने की। सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान को डाबर आयुष टैबलेट 64 के 111 बॉक्स, तुलसी और आंवला टैबलेट के 40 बॉक्स सौंपे गए। जिनकी कीमत 14 लाख के करीब है। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि यह टैबलेट वंचित व जरूरतमंद लोगों के इलाज में काम आ सकें।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने कहा कि सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा जो गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए मुहिम चलाई हुई है वह प्रशंसनीय है। ट्रस्ट द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं वो बहुत ही सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में समाज में ऐसी संस्थाओं की बहुत जरूरत है जो निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यह सभी दवाईयां एंटी वायरल और इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती हैं। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में इन की अच्छी खासी डिमांड रहती है।
जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि सेवा ट्रस्ट यूके समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने आयुर्वेद प्रबंधन को विश्वास दिलाया कि ट्रस्ट आगे भी अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया के सहयोग से मैडीसन उपलब्ध करवाती रहेगी। आयुर्वेदिक कार्यालय द्वारा सेवा ट्रस्ट यूके टीम व डाबर इंडिया का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया। इस मौके पर सेवा ट्रस्ट यूके से खण्ड कोऑर्डिनेटर राजेश सेन, दिलबाग सिंह, राजेंद्र सैनी, योगेश गर्ग, प्रवीन गोयल, पूजा सैनी, विक्रम बिशनगढ मौजूद रहे।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को दवाई बॉक्स सौंपते एवं दवाइयों के बॉक्स के साथ सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की टीम।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी "हिन्दी रत्न" की उपाधि से अलंकृत

Fri May 5 , 2023
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी “हिन्दी रत्न” की उपाधि से अलंकृत। सेंट्रल ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। वृन्दावन : ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा में ब्रज संबंधी उत्कृष्ट लेखन के लिए भागलपुर (बिहार) की विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ ने “हिन्दी […]

You May Like

Breaking News

advertisement