स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया चला रहा है पौधारोपण अभियान

स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया चला रहा है पौधारोपण अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र जिला के स्कूलों में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का पौधारोपण अभियान
पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है व सांस की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं : मित्तल।

कुरुक्षेत्र, 18 मई : भविष्य में पर्यावरण को देखते हुए बच्चों को जागरूक किया जाना जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय धूलगढ में भी सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा हरित भारत, हरित धरा अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक मुनीष शर्मा व अशोक कश्यप ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। सबसे पहले विद्यालय में पौधारोपण किया गया और साथ ही बच्चों और ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी प्रकृति ने हमें वो समस्त संसाधन तथा सुविधाएं प्रदान की हैं जो सुखी जीवन के लिए आवश्यक होती हैं। बिना कुछ लिए हमें प्रकृति से अनगिनत बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुए हैं। इसलिए हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम भी इस प्रकृति को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाएं। विद्यालय के मुख्याध्यापक व सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग होने और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि बच्चों को पर्यावरण की देखभाल के लिए जागरूक रहना है। मनुष्य के क्रियाकलापों के कारण पर्यावरण को लगातार नुकसान हो रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की वजह से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है,जिससे सांस की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ पानी का दुरुपयोग तथा दूसरी तरफ पानी के लिए हाहाकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनहीनता के चलते पर्यावरण को बचाने की जागरूकता में प्रमुखता के साथ आगे बढ़ पाए हैं। पर्यावरण संरक्षण के सवाल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण धरती पर असामान्य रूप से मौसम में बदलाव हो रहे हैं। सर्दी-गर्मी और बरसात में कभी कमी तो कभी अधिकता दिखाई दे रही है। मौसम के बदलाव की असामान्यता तो आम लोग भी महसूस करने लगे हैं परन्तु समस्या के निदान का रास्ता उन्हें दिखाई नहींं पड़ रहा है। उन्होंने प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होने सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की गतिविधियो बारे विस्तार पूर्वक बताया और अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया के सहयोग से विद्यालय के सभी बच्चो को डाबर रियल जूस वितरित किए गए। सभी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यापिका सीमा शर्मा ने अपने निजी कोष से नए पौधे खरीदने के लिए 2100 रुपये विद्यालय को दिए ताकि विद्यालय में और ज्यादा हरियाली हो सके। समाजसेवी डाक्टर सतीश कश्यप व पंच बनवारी लाल ने इस मौके पर विद्यालय को पौधों में पानी देने के लिए नई पाईप व गमले प्रदान किए। विद्यालय प्रशासन द्वारा इन सभी समाजसेवियों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर नीरज वर्मा, कृष्ण लाल, अनिल कुमार, रणधीर सिरोही, नीतू देवी, राजकौर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ व अभिभावक गण भी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्मी की छुट्टियों में अध्यापकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण शिविर का किया विरोध

Fri May 19 , 2023
गर्मी की छुट्टियों में अध्यापकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण शिविर का किया विरोध। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 गर्मी की छुट्टियों में अध्यापकों का परिवार के लिए पहले से ही कार्यक्रम निर्धारित होता है : कालड़ा।जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री हरियाणा […]

You May Like

Breaking News

advertisement