सात दिवसीय एन एस एस कैम्प का तहसीदार ने किया शुभारंभ

सात दिवसीय एन एस एस कैम्प का तहसीदार ने किया शुभारंभ।
निबंध निदेशक ने स्वयंसेवकों को दी शुभकामना।
जीत बहादुर लाल
सगड़ी (आजमगढ़ ): सगड़ी तहसील अंतर्गत स्थित श्री के एन सिंह महिला महाविद्यालय जीयनपुर में बुधवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। शिविर की शुरुआत तहसीलदार विवेकानंद दुबे और कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर एनसीसी कैडेटों को रवाना किया गया।
एनएसएस जिला क्रीड़ा सचिव ओरासंत कुमार राय और प्रबंधक राज बहादुर सिंह ने कैंप की बारीकियां को साझा किया महाविद्यालय के डायरेक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने स्वयंसेवकों तथा स्वयंसेविकाओं को पूरी तत्परता से शिविर में कार्य करने की प्रेरणा दी तथा सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि किसी काम में सफलता नहीं मिलती है जब उसे ईमानदारी के साथ किया जाए। तहसीलदार ने कैडेटों को पूर्ण निष्ठा के साथ अनुशासन का पालन करते हुए शिविर में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी मंजू दुबे और प्रधानाचार्य गोविंद तिवारी ने शिविर के दौरान करवाई जाने वाली मार्शल आर्ट ट्रेनिंग, स्वच्छता अभियान, बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ, ट्रैफिक नियम और स्किल डेवलपमेंट गतिविधियों की जानकारी दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली महोत्सव में देश के दूर दराज़ से आये दुकानदारों के मध्य लकी ड्रॉ का आयोजन सम्पन्न

Thu Feb 6 , 2025
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली महोत्सव में देश के दूर दराज़ से आये दुकानदारों के मध्य लकी ड्रॉ का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें एलईडी टीवी आदि पुरस्कार में दिए गए मेला समिति द्वारा सभी दुकानदारों को रायबरेली जैसे छोटे शहर में आने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया

You May Like

Breaking News

advertisement