Uncategorized

शादी का झांसा देकर शोईब पर विधवा महिला की आबरू लूटने, दहेज के नाम पर 1 लाख हड़पने का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बारादरी क्षेत्र की एक विधवा महिला ने दूसरे समुदाय के शोईब पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और उससे करीब 1 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने शोईब और उसके माता-पिता के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी, लेकिन एक साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई। कुछ समय पहले उसकी जान पहचान शोईब से हुई। शोईब ने खुद को अविवाहित बताकर महिला से निकाह का वादा किया और उसके भरोसे का फायदा उठाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने महिला से करीब 1 लाख रुपये भी हड़प लिए।पीड़िता ने आरोप लगाया कि शोईब शादी से मुकर गया और रुपये भी नहीं लौटा रहा है। तीन दिन पहले महिला ने अपने पैसे और निकाह के बारे में बात करने शोईब के घर जाने की कोशिश की। इस दौरान शोईब ने महिला के साथ मारपीट की और गाली-गलौच की। महिला के मुताबिक शोईब के माता-पिता ने भी उसे गालियां दी और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel