श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा हिसार जिला इकाई का हुआ विस्तार वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संजीव कुमारी जिला सलाहकार नियुक्त

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
पत्रकारिता के साथ- साथ लेखिका व साहित्यकार भी हैं डॉ. संजीव कुमारी।

हिसार 22 फरवरी : हिसार (हरियाणा) की वरिष्ठ पत्रकार, लेखिका व साहित्यकार डॉ. संजीव कुमारी श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला हिसार इकाई की सलाहकार घोषित कि गई हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन ने हरियाणा के हिसार जिला इकाई की नवनियुक्त सलाहकार डॉ. संजीव कुमारी (हिसार) को संघ के हिसार जिला इकाई की सलाहकार नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “डॉ. संजीव कुमारी एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता व साहित्य के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। हिसार जिला इकाई के सलाहकार पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ. बंसल ने कहा,”डॉ. संजीव कुमारी (हिसार) के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगी जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ. बंसल ने कहा कि, “श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। डॉ. संजीव कुमारी ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” प्रदेश पदाधिकारियों ने डॉ. संजीव कुमारी के जिला हिसार सलाहकार पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा (सोनीपत),प्रदेश सलाहकार विजय सभरवाल (कुरुक्षेत्र), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), प्रदेश सचिव प्रीतम राठौर (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सचिव नितिन वालिया (भिवानी) प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), प्रदेश सह सचिव सतीश बंसल (सिरसा), प्रदेश सह- सचिव पंकज सिंगला (पानीपत), प्रदेश सह- सचिव जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र), प्रदेश संग़ठन प्रचारक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य संरक्षक हरमिंदर नागपाल, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य सलाहकार धर्मपाल वर्मा, गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक,पंचकूला इकाई के मुख्य संरक्षक कुलवंत शर्मा,पंचकूला इकाई के सलाहकार सुभाष कोहली,अम्बाला इकाई के मुख्य संरक्षक रत्तन सिंह ढिल्लो व जिला सलाहकार तजिंदर शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन लोक और चारों धाम बोल रहे हैं जय श्री राम

Sun Feb 23 , 2025
तीन लोक और चारों धाम बोल रहे हैं जय श्री राम। (पंजाब)फिरोजपुर 22 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= ” रमणे कणे कणे इति राम:”जो कण कण में बसे, वही राम है। वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते हैं। उन्होंने विनम्रता, मर्यादा,धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण […]

You May Like

advertisement