शंखा पुल के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

शंखा पुल के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाइवे के शंखा पुल के एएनए कट के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़े ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर घायल हो गया।राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक बरेली की ओर से बहेड़ी जा रहा ट्रक दिल्ली हाइवे शंखा पुल के पास एएनए कट की ओर मुड़ते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक के पीछे शीशगढ़ निवासी बाइक सवार फतेहुद्दीन आ रहे थे।हादसे के समय वह अचानक ब्रेक नही ले पाए।जिससे उनकी बाइक भी ट्रक के पीछे पीछे डिवाइडर पर चढ़कर पीछे से ट्रक में घुस गई।हादसे में फतेहुद्दीन गंभीर घायल हो गए।वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवनियुक्त जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संभाला बरेली के का कार्यभार, कानून व्यवस्था और जनसुनवाई पर दिया जायेगा विशेष जोर

Thu Apr 24 , 2025
नवनियुक्त जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संभाला बरेली के का कार्यभार, कानून व्यवस्था और जनसुनवाई पर दिया जायेगा विशेष जोर…. दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नवनियुक्त जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बरेली के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने […]

You May Like

advertisement