श्री बाल कृष्ण मित्तल बने सर्व समिति से दूसरी बार श्री सनातन धर्म सभा मंदिर फिरोजपुर छावनी के प्रधान

श्री बाल कृष्ण मित्तल बने सर्व समिति से दूसरी बार श्री सनातन धर्म सभा मंदिर फिरोजपुर छावनी के प्रधान

फिरोजपुर 22 जुलाई 2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

 श्री सनातन धर्म सभा मन्दिर कमेटी की चुनावी मीटिंग सरप्रस्त विजय गुप्ता की अध्यक्षता में सूजी बाजार स्थित मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें पिछली कार्यकारिणी पर हुए सनातन संस्कृति के कार्यो पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और आगामी समय में आने वाले त्यौहारो पर विचार किया। बैठक में बालकृष्ण मित्तल की बेहतरीन कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्हें दोबारा सर्व समिति से मन्दिर कमेटी का अध्यक्ष मनोनित किया गया। सभी ने बाल कृष्ण जी को बधाई दी और विश्वास दिलवाया कि उनका मन्दिर का कार्यभार चलाने में पूरा साथ दिया जाएगा। 

बाल कृष्ण मित्तल जी ने कहा कि वह प्रधान बनकर नही बल्कि सेवादार बनकर मन्दिर व समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को जीवित रखने के लिए हर पर्व-त्यौहार को मनाया जाएगा और आने वाले समय में तीज का मेला, दशहरा, राम लीला का मंचन होगा। उन्होंने सभी सदस्यो को कहा कि गाय हमारी संस्कृति का आधार है और सभी को चाहिए कि गाय को बनता सम्मान दे और घर में पहली रोटी गाय के लिए जरूर बनाए।
इस अवसर पर बेअंत लाल सिकरी, गजिन्द्र अग्रवाल काला, मोहन जैन, लाजपत बांसल, अमित संचू, नवीन मित्तल, विजय सतीजा, आरपी गोयल, नानक चंद मित्तल, संजय गुप्ता, विशाल गुप्ता सिक्का, अरविंद बांसल, राधे मोहन शर्मा, मनमोहन गुप्ता, राकेश कुमार, रूप नारायण, विजय सिंगला, अशोक कुमार, मनोज गर्ग, वेद प्रकाश, अजय तायल, प्रवेश बांसल सहित अन्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कठिन परिश्रम सफलता की चाबी है : राजकुमार सैनी बिशनगढ

Fri Jul 22 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 22 जुलाई : श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के भारत की 15 वी राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोंजक पवन आश्री ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशियां साथ मनाई। उन्होंने मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष […]

You May Like

advertisement