आई.ए.एस. बनने की इच्छुक छात्राओं को श्री जयराम शिक्षण संस्थान करेगा सहयोग

आई.ए.एस. बनने की इच्छुक छात्राओं को श्री जयराम शिक्षण संस्थान करेगा सहयोग।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

परीक्षा में उच्चतर स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने पहुंचे परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

कुरुक्षेत्र, 23 जुलाई : देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, योग, स्वास्थ्य, विज्ञान, गौ संरक्षण, संस्कृत शिक्षण इत्यादि क्षेत्रों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी शनिवार को श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा के सी.बी.एस.ई. बोर्ड में उच्च और उच्चतर स्थान पाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने के लिए विशेष तौर पर स्कूल में पहुंचे। स्कूल पहुंचकर उन्होंने प्रतिभाशाली बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ब्रह्मचारी ने आशीर्वाद के साथ यह आश्वासन भी दिया कि स्कूल की कोई भी छात्रा यदि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल होकर आई.ए.एस. बनना चाहती है तो श्री जयराम शिक्षण संस्था उसका पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने का कहा कि जयराम संस्थाएं हर प्रतिभाशाली विद्यार्थी के सपनों को साकार करने के सहयोग करने को तैयार है। ब्रह्मचारी ने कहा कि संस्था हर उस छात्रा का सहयोग एवं मार्गदर्शन करती है जो भविष्य में किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि यहां से पढ़ कर हर बच्चा जीवन में सफलता हासिल करे।उन्होंने अभिभावकों एवं अध्यापिकाओं को भी आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एस.एन.गुप्ता, प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल, प्रभजोत विर्क, किरण गौड़, ममता शर्मा, सिमरन, किरण बाला, प्रमिला शर्मा, अनुराग, अनु गुप्ता, वंदना, कविता, घनश्याम और आशीष आदि टीचर मौजूद रहे।
श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ एवं टीचर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਪਿਆਂ ਨੂੰ ਬਿਰਧ ਆਸ਼ਰਮ ਭੇਜਣਾ ਭਾਰਤੀ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਨਹੀ:ਡਾ: ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ

Sat Jul 23 , 2022
ਬਿਰਧ ਆਸ਼ਰਮ ਦੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦਾ ਗੱਟੀ ਰਾਜੋ ਕੇ ਸਕੂਲ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਕੀਤਾ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 23 ਜੁਲਾਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਨੈਤਿਕ ਕਦਰਾਂ ਕੀਮਤਾਂ ਅਤੇ ਸਭਿਆਚਾਰ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਯਤਨਾਂ ਤਹਿਤ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਗੱਟੀ ਰਾਜੋਕੇ ਚ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੀ ਸਮਾਜ […]

You May Like

advertisement