![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231226-WA0024.jpg)
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान ने जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म कपड़े किए वितरित।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सर्दी से बचने के लिए अनाज मंडी में बांटे गए सैंकड़ों गरीबों को कंबल।
कुरुक्षेत्र, 26 दिसम्बर : सर्दी के मौसम से बचाव के लिए श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता ने अपने परिजनों के सहयोग से लाला हरि चंद रविंद्र कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से नई अनाज मंडी में सैकड़ों गरीबों को गर्म कंबल तथा गर्म कपड़े वितरित किए। इस मौके पर सत्य प्रकाश गुप्ता के साथ विनय गुप्ता, शीशपाल सिंगला, हंस राज सिंगला प्रधान श्री कृष्ण कृपा गौशाला, राज कुमार मित्तल, अशोक गर्ग व अंशुल बंसल सदस्य कार्यकारिणी, राजेश सिंगला प्रदेश महासचिव अग्रवाल वैश्य समाज, कपिल मित्तल कोषाध्यक्ष श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, हरविंद्र बंसल व चत्तर सिंह इत्यादि ने तीन सौ से अधिक लोगों को गर्म कंबल दिए। विनय गुप्ता ने बताया कि सत्य प्रकाश गुप्ता ने अपने छोटे भाई स्वर्गीय रविन्द्र गुप्ता की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर कंबल वितरित किए। इसके उपरांत विशाल भंडारे में सैंकड़ों लोगों को भोजन करवाया गया।
अनाज मंडी में कंबल व गर्म कपड़े वितरित करते हुए।