नाग पंचमी के त्योहार का महत्व और इस दिन क्या करें और क्या न करें

नाग पंचमी के त्योहार का महत्व और इस दिन क्या करें और क्या न करें

पूर्वांचल ब्यूरो

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव की पूजा-पाठ और आराधना के लिए सबसे शुभ और मंगलकारी माना गया है।

इसी सावन के महीने में नाग पंचमी का त्योहार भी मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व आता है। इसमें नाग देवता की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। नाग देवता भगवान शिव के गले की शोभा को बढ़ाते हैं। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है इस दिन नाग देवत की पूजा करने पर घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। इस बार नाग पंचमी का त्योहार 02 अगस्त को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं नाग पंचमी के त्योहार का महत्व और इस दिन क्या करें और क्या न करें।

नाग पंचमी का महत्व
नाग पंचमी का त्योहार सावन के महीने का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा-आराधना के साथ उनके गले की शोभा बढ़ाने वाले नाग देवता की विधिवत पूजा अर्चना होती है। शुक्ल पंचमी तिथि पर नागदेवता की पूजा करने के बाद उन्हे भोग में दूध अर्पित किया जाता है। सुख,समृद्धि और सपन्नता के लिए नाग देवता की पूजा नाग पंचमी के दिन अवश्य की जानी चाहिए। ऐसी मान्यता है जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है वे लोग नाग पंचमी पर नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा आराधना जरूर करें।

नाग पंचमी के दिन करें ये काम

-नाग पंचमी के दिन व्रत रखते हुए भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की भी पूजा करनी चाहिए। नाग पंचमी के दिन व्रत रखने से सांपों का डर मन से समाप्त हो जाता है।
-नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा में फल,फूल, मिठाई और दूध अवश्य ही अर्पित करना चाहिए।

  • जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष या फिर राहु-केतु से संबंधित कोई दोष हो तो नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा जरूर करनी चाहिए।
  • नाग पंचमी के दिन तांबे के लोटे से नाग देवता को दूध और जल चढ़ाना चाहिए।

नाग पंचमी के दिन ना करें ये काम

  • नाग पंचमी के दिन खेत-खलियान पर काम नहीं करना चाहिए। इसके अलावा नाग पंचमी के दिन पेड़ पौधों की कटाई भी नहीं करनी चाहिए।
  • नाग पंचमी के दिन सांप को परेशान नहीं करना चाहिए और अगर इस दिन घर सांप दिखाई पड़ जाए तो उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ देना चाहिए।
  • नाग पंचमी के दिन सूई धागे का उपयोग न करें।
  • नाग पंचमी के दिन भूलकर भी नुकीली या धारदार वस्तुओं का उपयोग भी न करें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काशी में प्यार में पड़ने वाले मामा और भांजी का मामला सामने आया

Wed Jul 20 , 2022
वाराणसी : काशी में प्यार में पड़ने वाले मामा और भांजी का मामला सामने आया पूर्वांचल ब्यूरो जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रिश्ते में मामा और भांजी एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गए। दोनों के रिश्ते […]

You May Like

advertisement