देहरादून में सिल्क मार्क एक्सपो -2025 का शुभारंभ

उत्तराखंड देहरादून
देहरादून में सिल्क मार्क एक्सपो -2025 का शुभारंभ,
सागर मलिक

“रिवायत-ए-रेशम” फैशन शो में दून सिल्क का जलवा

देहरादून। स्थानीय होटल में बुधवार को सिल्क मार्क एक्सपो-2025 का शुभारंभ कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया।

यह आयोजन केन्द्रीय रेशम बोर्ड, उत्तराखंड रेशम फेडरेशन और रेशम निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। एक्सपो 09 से 28 सितम्बर तक चलेगा।

इस मौके पर देशभर के 12 राज्यों से आए 26 स्टॉलों में शुद्ध रेशम के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। खास आकर्षण रही रेशमी साड़ियाँ, जिनकी कीमत पाँच हजार से लेकर दो लाख रुपये तक रही।

एक्सपो का मुख्य आकर्षण फैशन शो “रिवायत-ए-रेशम-2” रहा, जिसमें बी.एस. नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने ‘दून सिल्क’ ब्रांड के परिधानों का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने रेशमी साड़ियाँ, कुर्ते, वेस्टकोट, टोपियाँ और स्वनिर्मित ज्वैलरी के साथ परंपरा व आधुनिकता का अद्भुत संगम पेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

कृषि मंत्री ने कहा कि रेशम निदेशालय और फेडरेशन का बेहतर समन्वय उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक है। आने वाले समय में और पावरलूम स्थापित कर फेडरेशन को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। वर्तमान में लगभग 6500 रेशम कीटपालक इस उद्योग से जुड़े हैं, जिन्हें दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

रेशम फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आनंद ए.डी. शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और ‘दून सिल्क’ ब्रांड को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में मददगार होते हैं।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, केन्द्रीय रेशम बोर्ड के संयुक्त सचिव (तकनीकी) दयारथी बेहरा, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चै. अजीत सिंह, प्राचार्या नमिता ममगाईं, सहायक निदेशक विनोद तिवारी, महाप्रबंधक मातबर कंडारी, वैज्ञानिक सुरेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन एवं फैशन प्रेमी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच अब एसआईटी को सौंपी

Thu Sep 25 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनUKSSSC पेपर लीक मामले की जांच अब एसआईटी को सौंपी,सागर मलिक *हाईकोर्ट के रिटायर जज एक महीने में पूरी करेंगे जांच बेरोजगार संघ ने कहा, सीबीआई जांच से कम मंजूर नहीं* देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार ने एसआईटी […]

You May Like

advertisement