![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/13-6.png)
जौनपुर :
छह किलो प्लास्टिक जब्त, वसूला 35 हजार जुर्माना
पूर्वांचल ब्यूरो
बदलापुर के एसडीएम डा. प्रदीप कुमार के साथ अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर तीन दुकानों से छह किलो प्लास्टिक जब्त किया। 35 हजार जुर्माना भी वसूला गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि किराना व्यवसायी मुन्ना यादव, अवनीश कुमार की दुकान से पांच-पांच सौ ग्राम प्लास्टिक पकड़ा गया। दोनों से पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सरोज कुमार की दुकान से पांच किलो प्लास्टिक पाया गया। इनसे 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।