एसवीएसयू की मेज़बानी में होगा स्किल लीडर्स कॉन्क्लेव

एसवीएसयू की मेज़बानी में होगा स्किल लीडर्स कॉन्क्लेव

राजघाट स्थित सत्याग्रह हॉल में होगा आयोजन, कौशल मेला होगा विशेष आकर्षण।

पलवल, (प्रमोद कौशिक) 6 फरवरी : दिल्ली राजघाट स्थित गांधी सत्याग्रह हॉल में शनिवार को स्किल लीडर्स कॉन्क्लेव एवं कौशल मेले का आयोजन होगा। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी इस कॉन्क्लेव में मुख्यातिथि होंगे, जबकि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल तथा हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय और आसाम स्किल यूनिवर्सिटी के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्कलेव में देश के सभी कौशल विश्वविद्यालयों के कुलगुरु और स्किल इको सिस्टम से जुड़े संस्थानों के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि यह कॉन्कलेव कौशल आधारित विकसित भारत की दिशा में सशक्त पहल है। देश में कौशल आधारित शिक्षा, रोज़गार और उद्यमिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से यह आयोजन राजधानी दिल्ली में किया जा रहा है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि यह आयोजन नीति, शिक्षा, उद्योग और युवाओं के बीच प्रभावी संवाद का सशक्त मंच बनेगा। इसमें देशभर से प्रतिष्ठित स्किल लीडर्स, शिक्षाविद्, उद्योग विशेषज्ञ और नीति-निर्माता सहभागिता करेंगे। आयोजन के मेज़बान एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “कौशल भारत, कुशल भारत” के विज़न का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के दूरदर्शी प्रयासों के परिणामस्वरूप श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा में स्किल- आधारित मॉडल को विकसित करने और उसे सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का अग्रणी उदाहरण है। उद्योग से जुड़े पाठ्यक्रम, अप्रेंटिसशिप, वर्क- इंटीग्रेटेड लर्निंग और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के माध्यम से विश्वविद्यालय युवाओं को जॉब रेडी बना रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपा जिला पंचायतअध्यक्ष विजय यादव ने किया सिल्वर फ्लेक्स इलेक्ट्रॉनिक्स का उद्घाटन

Fri Feb 6 , 2026
बलरामपुर (आजमगढ़)।बलरामपुर क्षेत्र में स्थित सिल्वर फ्लेक्स इलेक्ट्रॉनिक्स की नई दुकान का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के जिला पंचायतअध्यक्ष विजय यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।दुकान के संचालक जफर आलम सिद्दीकी ने बताया कि यह प्रतिष्ठान पिछले सात वर्षों […]

You May Like

advertisement