सपा जिला पंचायतअध्यक्ष विजय यादव ने किया सिल्वर फ्लेक्स इलेक्ट्रॉनिक्स का उद्घाटन

Oplus_131072


बलरामपुर (आजमगढ़)।
बलरामपुर क्षेत्र में स्थित सिल्वर फ्लेक्स इलेक्ट्रॉनिक्स की नई दुकान का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के जिला पंचायतअध्यक्ष विजय यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
दुकान के संचालक जफर आलम सिद्दीकी ने बताया कि यह प्रतिष्ठान पिछले सात वर्षों से संचालित है, जिसे अब नए स्थान पर शिफ्ट कर और अधिक सुविधाओं के साथ विस्तारित किया गया है। उन्होंने कहा कि दुकान में अब इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ फर्नीचर और किचन आइटम्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
0% EMI और बेस्ट प्राइस की सुविधा
जफर आलम सिद्दीकी ने बताया कि ग्राहकों को यहां रीज़नेबल रेट, बेस्ट प्राइस और 0% EMI पर फाइनेंस सुविधा दी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स के सभी प्रमुख उत्पादों के साथ-साथ फर्नीचर के कम्पलीट सेट भी उपलब्ध हैं।
आजमगढ़ ग्राहकों को फ्री होम डिलीवरी
उन्होंने जानकारी दी कि आजमगढ़ शहर के ग्राहकों के लिए फ्री होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी, साथ ही सभी उत्पादों पर आसान फाइनेंस की सुविधा भी दी जाएगी।
ITI कॉलेज से 100 मीटर आगे स्थित है दुकान
दुकान के स्थान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सिल्वर फ्लेक्स इलेक्ट्रॉनिक्स बलरामपुर में ITI कॉलेज से लगभग 100 मीटर आगे, शहर की ओर आने वाले मार्ग पर स्थित है।
नामी ब्रांड्स और क्वालिटी की गारंटी
उन्होंने बताया कि दुकान पर LG, Samsung, Whirlpool, Daikin और Voltas जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि “हमारे यहां केवल बेस्ट ब्रांड और उच्च गुणवत्ता वाले सामान ही रखे जाते हैं, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाता।”
वारंटी के साथ होम सर्विस सुविधा
सर्विस को लेकर उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा दी जाने वाली वारंटी की पूरी जानकारी ग्राहकों को दी जाती है। इसके अतिरिक्त यदि टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो ग्राहक बिल पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, जिसके बाद दुकान की ओर से होम सर्विस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुगनी देवी स्कूल में आशीर्वाद समारोह आयोजित : पूजा छाबड़ा

Fri Feb 6 , 2026
सुगनी देवी स्कूल में आशीर्वाद समारोह आयोजित : पूजा छाबड़ा लाडवा, (सुबा सिद्दू): लाडवा के सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया जिसमें 10वीं व् 12वीं की छात्राओं की बोर्ड की परीक्षा की मंगल कामनाओं के लिए हवन यज्ञ संपन्न हुआ। कक्षा […]

You May Like

advertisement