सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने सड़क हादसे में मारे गए दो लोगों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , सड़क हादसे में जालिम नगला निवासी पूर्व प्रधान रामपाल पुत्र इंद्र कुमार एवं रोजगार सेवक प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू उम्र (37) बर्ष पुत्र शिव नारायण शर्मा निवासी ग्राम आमौर दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शाम को उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इसी सिलसिले में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आज दोपहर को बरेली 25 लोकसभा सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं मीरगंज विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, मीरगंज ब्लाक अध्यक्ष चुनाव प्रभारी अजीम मलिक, फतेहगंज पश्चिमी प्रभारी परितोष रंजन, कांग्रेस जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह 25 बरेली लोकसभा चुनाव प्रभारी विपुल गुप्ता ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक शोक संवेदना व्यक्त की। तथा मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। इसी तरह फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के बीडीओ एवं रोजगार सेवक सत्यपाल, राजकुमार, मुनीश मौर्य, पूरनलाल कश्यप आदि ने मृतक के घर जाकर भी शोक व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि शाही फतेहगंज पश्चिमी रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल मे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला निवासी पूर्व प्रधान रामपाल पुत्र इंद्र कुमार तथा प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू उम्र 37 बर्ष पुत्र शिव नारायण शर्मा निवासी आमौर दोनों लोग रात में 8 बजे फतेहगंज पश्चिमी बाइक से अपने घर जा रहे थे। अगरास तिराहे से आगे पुलिया के पास शाही से आती तेज रफ्तार व लापरवाही से कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना सुन दोनों मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आमौर गांव निवासी रोजगार सेवक प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू और जालिम नगला निवासी पूर्व प्रधान रामपाल किसी काम से फतेहगंज पश्चिमी गए थे। वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अगरास की पुलिया के पास सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। अमौर गांव निवासी प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू गांव में रोजगार सेवक था। उसकी मां की पहले मौत हो चुकी है। और पिता परिजनों के साथ गांव में रहते हैं।तथा प्रदीप कुमार उर्फ सोनू शर्मा अपने पीछे दो छोटे- छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, तथा पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पीड़ित परिवारों को ढा़ढस बंधाने पहुंचे सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुश्मनी भूल, लगाए गले तो होली होगी सार्थक--पंडित सुशील पाठक

Sun Mar 24 , 2024
दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : रंगों का पर्व होली हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार है। यह मौज-मस्ती व मनोरंजन का त्योहार है। पंडित सुशील पाठक के मुताबिक सभी हिंदू जन इसे बड़े ही उत्साह व सौहार्दपूर्वक मनाते हैं। यह त्योहार लोगों में प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करता है। जिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement