आज़मगढ़ : हत्या के प्रयास व चक्का जाम की दो मुकदमे में MP – MLA कोर्ट में सपा विधायक रमाकांत यादव ने किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

हत्या के प्रयास व चक्का जाम की दो मुकदमे में MP – MLA कोर्ट में सपा विधायक रमाकांत यादव ने किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल।

सपा के फूलपुर पवई से विधायक बाहुबली रमाकांत यादव ने किया सरेंडर।

1998 में हुए लोकसभा उपचुनाव के दौरान हुआ था अकबर अहमद डंपी से विवाद

आजमगढ़।जनपद की एमपी एमएलए लोअर कोर्ट में पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से सपा विधायक रमाकांत यादव को 2 मामलों में सरेंडर करने पर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेने का निर्देश दिया। बता दें कि कोर्ट ने रमाकांत यादव खिलाफ पहले ही गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था। मामला 17-12-1998 का है जिसमें रमाकांत यादव के साथ ही पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी समेत अन्य पर हत्या के प्रयास का मुकदमा फूलपुर कोतवाली में दर्ज किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2016 में 3 फरवरी को वाहन की चेकिंग में स्कॉर्पियो में भाजपा समर्थक से ₹2,12,000 बरामद होने के मामले में भी रमाकांत यादव रंगेश यादव समेत सैकड़ों लोगों ने फूलपुर कोतवाली के अंबारी चौक पर चक्का जाम किया था। उस मामले में भी रमाकांत यादव ने आज सरेंडर किया था। इस प्रकार उन्होंने 2 मामलों में सरेंडर किया। 1998 वाले मामले में रमाकांत के विपक्षी रहे अकबर अहमद डंपी के खिलाफ अभी गैर जमानती वारंट जारी है। रमाकांत यादव के अधिवक्ता अध्यक्ष शंकर दुबे ने बताया कि वर्ष 1998 में लोकसभा चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी के रूप में रमाकांत थे जबकि बसपा प्रत्याशी के रूप में डंपी थे। फूलपुर के अंबारी चौक के समीप दोनों पक्षों में जमकर हवाई फायरिंग हुई थी हालांकि किसी को गोली नहीं लगी थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:मेधावी छात्रों का सहारा बने सामर्थ्यवान

Tue Jul 26 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक मेधावी छात्रों का सहारा बने सामर्थ्यवान। आजमगढ़। आज के इस दौर में जहाँ हर कोई अपने बच्चे की पढ़ाई लिखाई एवं भविष्य को लेकर परेशान है वही समाज मे कुछ ऐसे लोग भी है जो अपने बच्चों के साथ- साथ समाज के गरीब एवं मेधावी बच्चों का […]

You May Like

advertisement