’पेसा’ के माध्यम से स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने जिले में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर, 25 दिसंबर 2025/ अनुसूचित क्षेत्रों में जमीनी लोकतंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कांकेर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पेसा (पंचायतों का अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार अधिनियम) पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें ग्रामसभा को सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में उसकी भूमिका, स्थानीय योजना निर्माण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं सामाजिक न्याय से जुड़े अधिकारों तथा आरपीएमसी (संसाधन योजना एवं प्रबंधन समिति) एवं शांति एवं न्याय समिति जैसी समितियों की भूमिका पर चर्चा की गई।
इस पहल की एक विशेषता यह रही कि प्रत्येक ग्राम सभा के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर एवं एनसीडी स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया, जिसका  जनसमुदाय को प्रत्यक्ष स्वास्थ्य लाभ मिला। गैर शासकीय संस्था पिरामल फाउंडेशन टीम डिस्टि््रक लीड महेन्द्र आर्य, प्रोग्राम लीडर श्रीमती ऋचा गुप्ता निगम और प्रोग्राम लीडर सोनल लाल, फैलो श्वेता तिवारी की उपस्थिति मालगांव एवं कोकपुर ग्राम पंचायतों में रही। कोकपुर में आयोजित ग्राम सभा में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.शशांक गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, संक्रामक रोगों की रोकथाम, उच्च जोखिम गर्भावस्था, तथा एएनसी एवं पीएनसी देखभाल के महत्व पर ग्रामीणों से संवाद किया तथा लगभग 550 ओपीडी कवर की गई। इस दौरान बताया गया कि ग्राम सभा केवल बैठक नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों से युक्त एक सशक्त संस्था है, बैठकों की प्रक्रिया, कोरम, निर्णय प्रणाली एवं अभिलेख संधारण पर विशेष जोर दिया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे अटल बिहारी वाजपेयी जी : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

Thu Dec 25 , 2025
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित, सुशासन दिवस समापन कार्यक्रम सम्पन्न कोरबा, 25 दिसम्बर 2025। आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। विवेकानंद उद्यान के समीप अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में […]

You May Like

advertisement