मानव जीवन में सत्संग का विशेष महत्व : प्रेमधन लालन महाराज

मानव जीवन में सत्संग का विशेष महत्व : प्रेमधन लालन महाराज।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उत्तरप्रदेश वृन्दावन : दुसायत क्षेत्र स्थित श्रीराधा कृपा आश्रम में प्रख्यात संत व विदुषी मां ब्रजदेवी के पावन सानिध्य में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में संत प्रेमधन लालन महाराज ने कहा कि संकीर्तन का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि हम लोग प्राय: अशुभ चिंतन व सांसारिक विकृतियों में उलझे रहते हैं।परंतु जब हम सत्संग और संकीर्तन करते हैं तो हमारा अशुभ चिंतन शुभ चिंतन में परिवर्तित हो जाता है।कलयुग में सभी प्राणियों का कल्याण प्रभु के संकीर्तन से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि सात्विक भाव से किया गया चिंतन भगवत प्रीत्यर्थ होता है। यदि हम प्रभु का चिंतन करते हैं तो वे हमें सुख व शांति देते हैं। और यदि हम संसार का चिंतन करते हैं तो वे हमें दुख व कष्ट देते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त प्रख्यात रासाचार्य स्वामी पंडित फतेह कृष्ण शर्मा, स्वामी पंडित राधाकांत शर्मा, प्रमुख समाजसेवी रवि शर्मा (इंदौर), वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, प्रख्यात भागवताचार्य पंडित रामनिवास शुक्ला, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, प्रमुख समाजसेवी सुरेश कुमार जोशी (मन्दाकिनी) केशव प्रसाद रूईया व श्रीमती सुनीता रूईया (मुम्बई) आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: <em>अयोध्या के दिवंगत कार्यसेवक राम अचल गुप्त की पुण्य तिथि पर उमड़े लोग</em>

Thu Nov 3 , 2022
अयोध्या:——– 3 नवंबर 2022*ब्यूरो चीफ मनोज तिवारी के साथ अब्दुल जब्बार एडवोकेट व राजेश मिश्रा* अयोध्या के दिवंगत कार्यसेवक राम अचल गुप्त की पुण्य तिथि पर उमड़े लोग शुजागंज का नाम बदल कर राम अचल नगर रखने की की गई मांग वैदिक यज्ञ,विचार गोष्ठी व पुष्पांजलि अर्पित कर लोगो ने […]

You May Like

advertisement