प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सजा विशेष कीर्तन दरबार

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सजा विशेष कीर्तन दरबार
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जनकपुरी में सिक्खों के छठवें गुरु मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित चल रहे कार्यक्रमों में बुद्धवार रात रोजाना की तरह दीवान की शुरुआत श्री रहिरास साहिब के पाठ से हुई। जिसमें पहले हजूरी रागी भाई सतवंत सिंह ने कीर्तन गायन किया उपरांत पंथ के महान धर्म प्रचारक भाई हरमित्तर सिंह जी गुरुद्वारा मंजी साहिब अमृतसर व श्री दरबार साहिब अमृतसर से रागी भाई संदीप सिंह ने संगत को निहाल किया। समाप्ति के बाद श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को कीर्तन करते हुए निजी स्थान पर विश्राम के लिए ले जाया गया। संगत ने श्रद्धा के साथ गुरु का लंगर ग्रहण किया। कमेटी ने बताया कि आज सुबह 4 बजे श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाश के साथ श्री सुखमणी साहिब से शुरुआत होगी जो मुख्य दीवान दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। गुरु का लंगर गुरुद्वारे के पीछे स्थित पार्क में 12 बझे से शुरू होगा जो गुरु की इच्छा तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के छबील सहित स्टॉल भी लगेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य सेवादार हर नाम सिंह, रमिंद्र सिंह, रणजीत सिंह, निरमान सिंह बग्गा, परमजीत सिंह दुआ, हरविंदर सिंह, रविन्द्र सिंह बग्गा, रविन्द्र पाल सिंह, राकेश सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।