देव दीपावली पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में होगा विशेष पूजन

देव दीपावली पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में होगा विशेष पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

देव दीपावली पर किया जाएगा दीप दान।

कुरुक्षेत्र, 2 नवम्बर : भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार हर त्यौहार का अपना विशेष महत्व है। अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार दीपावली के 15 दिन बाद मनाया जाता है। इस साल देव दीपावली की तिथि को लेकर काफी दुविधा भी है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि हर बार की तरह श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में देव दीपावली पर विशेष पूजन होगा। यह सर्वकल्याण की भावना से होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पवित्र कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 8 नवम्बर के दिन रखा जाएगा। इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चन्द्र ग्रहण भी लगेगा। इस दुर्लभ संयोग के कारण देव दीपावली पर्व एक दिन पहले यानि 7 नवम्बर के दिन मनाई जाएगी। देव दीपावली पर पवित्र नदी व तीर्थ में स्नान और दीपदान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। इस दिन दीप दान करने की परम्परा है। कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव ने दैत्य त्रिपुरासुर का वध किया था। इस क्रम में भगवान शिव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए बड़े स्तर पर देव दीपावली उत्सव मनाया जाता है।
अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय ने ऑनलाइन माध्यम से राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया

Wed Nov 2 , 2022
जयराम कन्या महाविद्यालय ने ऑनलाइन माध्यम से राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 डी.ए.वी. कालेज पिहोवा की नीरू ने प्रथम, सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की कल्पना ने द्वितीय व डी.एन. कालेज कुरुक्षेत्र की मनप्रीत कौर ने […]

You May Like

advertisement