श्री श्याम गुणगान महोत्सव होगा 29 मार्च को श्री त्रिवेंद्र नाथ मंदिर के रामकथा स्थल पर होगा आयोजित

श्री श्याम गुणगान महोत्सव होगा 29 मार्च को श्री त्रिवेंद्र नाथ मंदिर के रामकथा स्थल पर होगा आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली (बिन्दु प्रकाश) । श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का श्री श्याम गुणगान महोत्सव आगामी दिनांक 29 मार्च 2025 (शनिवार) को होने जा रहा है |
श्री श्याम परिवार, बरेली (रजि०) के तत्वाधान में होने वाले श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन दिनांक 29 मार्च 2025 को श्री त्रिवटी नाथ मंदिर के राम कथा स्थल में होने जा रहा है | यह जानकारी श्री श्याम परिवार, बरेली के श्री नरेन्द्र कुमार मित्तल ने दी | उन्होंने यह भी बताया की श्याम प्रभु के गुणगान हेतु अहमदाबाद निवासी, परम पूज्य गुरु जी “श्री नंद किशोर जी शर्मा (नन्दू भईया जी) पधार रहे है | जो की अपनी चिरपरिचित शैली में स्वरचित श्याम भजनों का गुणगान अपनी मधुर एवं कर्णप्रिय वाणी से कर श्री श्याम नाम की अमृतमयी, अविरल धारा प्रवाहित करेंगे |
कीर्तन में दरबार का भव्य श्रृंगार करने हेतु दिल्ली के मुरलीवाला डैकोरेटर्स के के स्वामी को आमंत्रित किया गया है जो की कलकत्ता के प्रसिद्ध एवं मनोहारी पुष्पों से श्री श्याम प्रभु खाटू वाले, श्री गणेश जी एवं श्री हनुमान जी की अलोकिक छवि का नयनाविराम श्रृंगार करेंगे |कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य श्री श्याम दरबार, प्रभु प्रिय छप्पनभोग एवं श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की महाआरती होगी |
कार्यक्रम का शुभारम्भ साय 07:00 बजे ज्योति प्रज्वलन के साथ होगा तत्पश्चात श्याम परिवार के भजन प्रवाहक , अंकुश अग्रवाल, राहुल जौहरी एवं कुक्की अरोरा , गणेश वंदना, हनुमान वंदना एवं गुरु वंदना के साथ कीर्तन को प्रारंभ करेंगे , कार्यक्रम मध्यरात्रि तक चलेगा | गुणगान के पश्यात श्री श्याम प्रभु की महाआरती होगी और तत्पश्यात प्रसाद वितरण होगा |
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से नरेंद्र कुमार मित्तल, राम अवतार , श्याम बिहारी गोयल, नवीन गोयल, बृजमोहन सोनी, गोपाल गुप्ता, अनुपम टिब्रीवाल, सुशील पाठक जी, श्याम कृष्ण गुप्ता,संजय गुप्ता, एकांश गुप्ता,अंकुर अग्रवाल,पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु रूट मार्च कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Mon Mar 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली, आयुक्त बरेली मंडल, पुलिस महानिरीक्षक बरेली रेंज बरेली, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बरेली […]

You May Like

advertisement