पानी के ठहराव से बरसात में सब्जियों को होता है नुकसान

पानी के ठहराव से बरसात में सब्जियों को होता है नुकसान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

किसान सब्जी के खेतों में पानी न खड़ा होने दें : डा. सी.बी. सिंह।

कुरुक्षेत्र, 28 जून : बरसाती सीजन शुरू होते ही किसानों को सब्जियां उगाने की चिंता सताने लगी है। लेकिन कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बरसातों के मौसम में विशेषकर सब्जियों के खेतों में पानी के ठहराव पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बरसात के मौसम में सब्जी लौकी, तोरई, करेला व अन्य सब्जियां किसानों को बेहतर उपज प्रदान करती हैं। इन से किसानों को कम कीमत में अधिक लाभ होता है।कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने कहा कि किसान खेतों में पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक रखें। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण खेतों में पानी खड़ा होने से सबसे अधिक सब्जियों की फसलें खराब होती हैं। पानी खड़ा होने से बेल वाली तथा अन्य सब्जियों में गलन व सड़न की स्थिति पैदा हो जाती है। किसानों को खेतों में समय समय पर नजर रखनी चाहिए।
डा. सिंह ने कहा कि किसान को बरसात के मौसम में खेती करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। खेतों में जलभराव के कारण उन्हें भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। बरसाती सीजन में लौकी, तोरई, करेला, खीरा, भिंडी, लोबिया, बैगन, मिर्च की खेती बरसात में काफी उपयोगी साबित होती है। इसी के चलते अधिकतर किसान कद्दूवर्गीय सब्जी लगाना अधिक पसंद करते हैं। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार बरसाती सब्जी लगाते समय 1.5 मीटर की दूरी पर गड्ढे खोद कर सड़ी गोबर खाद को मिला दें। एक जगह पर दो या तीन बीज बोएं। भिंड़ी, लोबिया को लाइन से 45 से.मी. और पौध 45 से.मी. पर रोपाई करें। इसके अलावा बरसात में आम व अमरूद, लीची, कटहल, जामुन व नींबू के पौधों को रोपा जा सकता है।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के सदस्यों को 30 जून तक जमा करवाना होगा शुल्क

Wed Jun 28 , 2023
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के सदस्यों को 30 जून तक जमा करवाना होगा शुल्क। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदस्यों को शुल्क जमा करवाने के लिए कहा। कुरुक्षेत्र, 28 जून : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत पंजी कुरुक्षेत्र के प्रधान […]

You May Like

advertisement