राज्य प्रधान एवं राज्य चेयरमैन को किया गया सम्मानित

राज्य प्रधान एवं राज्य चेयरमैन को किया गया सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

फूल मालाओं के साथ हुआ राज्य प्रधान का स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 12 मई : हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि. न. 41 की ब्रांच जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने यूनियन के नव निर्वाचित राज्य प्रधान एवं राज्य चेयरमैन का शाखा कार्यालय में फूल मालाओं से स्वागत करते हुए सम्मान किया। साथ ही उन्हें बधाइयां दी गई।
यह सम्मान समारोह वाटर ट्यूबवैल ऑपरेटरों द्वारा आयोजित किया गया। समारोह के उपरांत राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा एवं राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा को कर्मचारियों ने अपनी मांगों से अवगत करवाया। राज्य प्रधान एवं राज्य चेयरमैन ने जल्द ही कर्मचारियों की मांगों को सर्कल एवं मुख्यालय के माध्यम से पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
जिला महासचिव रामरतन शर्मा ने कर्मचारियों को राज्य कमेटी की रूपरेखा के बारे में अवगत करवाया। राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा ने कर्मचारियों की मुख्य मांगों जैसे तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 25 हजार 5 सौ का स्केल, मेडिकल कैशलेस सुविधा, 5 वर्ष उपरांत पदोन्नति या वित्तीय लाभ जैसी मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
इस अवसर पर उप प्रधान गुरनाम कश्यप, कोषाध्यक्ष रणवीर शर्मा, ब्रांच सचिव कुलदीप सैनी, मुनीष कुमार लाड़वा, नरेश सैनी, मलकीत गिर, अमित सुरमी, विजय सैनी, कुलदीप प्रजापत, रमेश फौजी, पंकज रंगा, राहुल सैनी, कृष्ण कुमार, अवतार सैनी, प्रवीण कुमार, सिमरदीप सिंह इत्यादि सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
यूनियन के नव निर्वाचित राज्य प्रधान एवं राज्य चेयरमैन का स्वागत करते हुए कर्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: गोमती नदी के बिगिनिया घाट पर पुल बनकर तैयारविधायक ने किया निरीक्षण, कहा जल्द होगा उद्घाटन

Sat May 13 , 2023
अयोध्या:—–गोमती नदी के बिगिनिया घाट पर पुल बनकर तैयारविधायक ने किया निरीक्षण, कहा जल्द होगा उद्घाटनमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्यालगन और मेहनत वह हथियार है,जिससे समस्या रूपी जंग जीती जा सकती है। आजादी से विकास की बाट जोह रहे मवई ब्लाक के दर्जनों गांवों के लोग अब नई इबारत लिख […]

You May Like

Breaking News

advertisement